WWE Raw में Roman Reigns पर भड़का उनका भाई, फेमस Superstar की बात को लेकर फूटा गुस्सा

Ujjaval
WWE Raw की शुरुआत काफी बढ़िया रही
WWE Raw की शुरुआत काफी बढ़िया रही

Raw: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड की शुरुआत रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) के सैगमेंट से देखने को मिली। WWE ने Raw में ट्राइबल चीफ की अपीयरेंस को पहले से हाइप किया था। Raw में भी ब्लडलाइन के बीच थोड़ी दरार देखने को मिली और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने फिर सैगमेंट को संभाला।

WWE Raw में द ब्लडलाइन का सैगमेंट देखने को मिला

रोमन रेंस के साथ ब्लडलाइन के अन्य सदस्य पॉल हेमन, द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन ने एंट्री की। रोमन रेंस ने पहले फैंस को उन्हें एकनॉलेज करने के लिए कहा। बाद में ट्राइबल चीफ ने एक बात बताई, जो उन्हें उनके पिता ने बोली थी कि जो लोग ज्यादा जोर से बोलते हैं, वो असल में कमजोर होते हैं।

बाद में उन्होंने जे उसो की ओर नजरें गड़ाई और जताया कि उन्होंने यह बात उनके लिए बोली है। सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस को रोका और कहा कि पिछले हफ्ते SmackDown में रोमन ने ज़ेन को उन्हें द उसोज़ और सोलो सिकोआ को संभालने की जिम्मेदारी दी थी। इसी कारण वो यह चीज़ खुद देखना चाहेंगे।

रोमन रेंस ने पूर्व NXT चैंपियन को मौका दिया। सैमी ने जे उसो को उनका साथ देने और बढ़िया तालमेल दिखाने के लिए कहा। ज़ेन ने बताया कि उनके जिमी उसो के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं और सोलो सिकोआ से भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। इसी कारण उन्होंने जे उसो को भी वैसा ही बर्ताव करने के लिए कहा।

यह चीज़ जे उसो को पसंद नहीं आई और वो रोमन रेंस को घूरने लगे। ट्राइबल चीफ ने इस चीज़ पर सवाल भी खड़ा किया। उसो साफ तौर पर रोमन पर भड़के हुए थे और उनका गुस्सा देखने लायक था। सैमी ज़ेन ने दोनों भाइयों के बीच बहस आगे नहीं बढ़ने दी और इसी दौरान मैट रिडल ने एंट्री की।

उन्होंने रोमन रेंस को चैलेंज किया। हालांकि, ट्राइबल चीफ ने उन्हें आखिरी बार हराया था और शर्त के अनुसार रिडल अब रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रहते हुए उनके खिलाफ नहीं लड़ सकते हैं। इसी कारण सैमी ज़ेन के साथ उनका मैच तय हो गया। खैर, रोमन रेंस और जे उसो के बीच अनबन दिखाना काफी बड़ी चीज़ है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now