WWE Raw में Roman Reigns के भाई के हाथों करारी हार मिलने के बाद फेमस Superstar की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE Raw में इस हफ्ते हुआ था शानदार मैच
WWE Raw में इस हफ्ते हुआ था शानदार मैच

Elias: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड इलायस (Elias) के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सिकोआ ने इलायस की हालत खराब कर दी थी। अब इस हार पर उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते द ब्लडलाइन ने की। रोमन रेंस के बिना इस फैक्शन ने बहुत बवाल मचाया। इस ग्रुप ने कहा कि वो रेड ब्रांड को टेकओवर करेंगे। केविन ओवेंस ने भी एंट्री की। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स को भी इसके बाद आना पड़ा। सोलो सिकोआ ने सिक्योरिटी गार्ड्स के ऊपर भी हमला कर दिया था। लॉकर रूम को इसके बाद पीयर्स को बाहर बुलाना पड़ा था।

WWE Raw में दिखा Roman Reigns के भाई का जलवा

पीयर्स ने बड़ा ऐलान करते हुए सिकोआ और इलायस के बीच मैच तय किया। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ। सिकोआ ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और जीत हासिल की। इलायस सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने खास वीडियो पोस्ट किया। मैच के दौरान सिकोआ ने इलायस को रिंगसाइड में रखे पियानो पर पटक दिया था। इसका स्लो मोशन वीडियो अब इलायस ने पोस्ट किया है।

सोलो सिकोआ इस समय जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। कई सुपरस्टार्स उनके गुस्से का शिकार हो चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले मैट रिडल की हालत भी रेड ब्रांड में सिकोआ ने खराब कर दी थी। पिछला साल कंपनी में उनके लिए शानदार रहा था। द ब्लडलाइन में वो इस समय काम कर रहे हैं। इस फैक्शन को WWE दिग्गज रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस ग्रुप में द उसोज़ और सैमी ज़ेन भी शामिल हैं। इन सभी को पॉल हेमन गाइड कर रहे हैं। एक बात तो तय है कि WWE द्वारा सिकोआ को आगे जाकर बड़ा पुश दिया जाएगा। सिकोआ ने अभी तक फैंस की उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया है। ये साल भी उनके लिए शानदार रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now