WWE SmackDown में Roman Reigns की गैरमौजूदगी के बाद भी कंपनी को हुआ फायदा, रेटिंग्स में आया बड़ा उछाल

..
ब्लडलाइन लगातार प्रोग्रामिंग में दिखाई दे रहे हैं।
ब्लडलाइन लगातार प्रोग्रामिंग में दिखाई दे रहे हैं।

WWE SmackDown: WWE प्रोग्रामिंग के लिए यह हफ्ता बहुत ही अच्छा रहा। रॉ (Raw) के बेहतरीन एपिसोड के बाद स्मैकडाउन (SmackDown) को भी WWE यूनिवर्स ने बहुत पसंद किया है। भले ही अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) शो का हिस्सा नहीं रहे लेकिन इसके बावजूद शो की रेटिंग में उछाल देखा गया है।

इस हफ्ते का ब्लू ब्रांड शो ओहायो के हंटिंगटन सेंटर में आयोजित हुआ था। शो में पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट समेत ब्रांड के कई बड़े स्टार्स दिखाई दिए थे। Spoiler TV की एक रिपोर्ट के अनुसार, SmackDown के हालिया एपिसोड को औसतन 2.163 मिलियन व्यूअरशिप मिली है।

SmackDown के हालिया एपिसोड की व्यूअरशिप पिछले हफ्ते की 2.129 मिलियन व्यूअरशिप से ज्यादा है। शुरुआती घंटे को 2.175 मिलियन व्यूअर मिले, जबकि दूसरे घंटे 2.082 मिलियन लोग SmackDown के साथ जुड़े रहे थे। शो की 18-49 डेमोग्राफिक रेटिंग की बात करें, तो यह 0.5 रही।

WWE SmackDown में देखने को मिले कई दिलचस्प मोमेंट

शो की शुरुआत शेमस और सोलो सिकोआ के बीच सिंगल्स मैच से हुई। द ब्रॉलिंग ब्रूट्स और द ब्लडलाइन के मेंबर्स रिंगसाइड पर मौजूद थे। मैच के दौरान द उसोज ने रिज हॉलैंड और बुच पर हमला कर दिया था। सोलो ने भी शेमस को सैमी ज़ेन के दखल की बदौलत स्पिनिंग सोलो मूव लगाया। मैच के बाद शेमस पर ब्लडलाइन का जबरदस्त अटैक देखने मिला।

इसके बाद ब्रे वायट का क्रिप्टिक प्रोमो देखने मिला। लिव मॉर्गन और सोन्या डेविल का मुकाबला रिंग के बाहर हुए दोनों के बीच ब्रॉल के कारण डबल काउंटआउट से खत्म हो गया। इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन और ओमोस का रिंग के अंदर फेस ऑफ देखने मिला, जहां नाइजीरियन जायंट ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को रिंग से बाहर कर दिया।

डैमेज कंट्रोल ने सफलतापूर्वक अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की। इसके बाद रे मिस्टीरियो ने लुडविग काइजर को हराया। शो के मेन इवेंट में लोगन पॉल ने प्रोमो कट किया। इसी बीच जे उसो ने उनपर हमला पर दिया। सैमी ज़ेन ने जे उसो को रोकने की कोशिश की। इसका फायदा लोगन को मिला और उन्होंने जे उसो को नॉकआउट कर दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now