WWE Smackdown में रोमन रेंस की गैरमौजूदगी से फैंस को आया गुस्सा, ट्विटर पर निकाली अपनी पूरी भड़ास

WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं अलग रही
WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं अलग रही

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड ठीक साबित हुआ। इस एपिसोड को उतना धमाकेदार नहीं कहा जा सकता है। WWE ने अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया लेकिन कई जगहों पर बोर भी किया। इस एपिसोड में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) नजर नहीं आए। उनकी वजह से SmackDown का एपिसोड हमेशा रोचक बनता है।

इस हफ्ते वो ही SmackDown में दिखाई नहीं दिए और इस चीज़ ने निराश किया। खैर, SmackDown की शुरुआत में शार्लेट फ्लेयर और साशा बैंक्स के बीच बहस हुई। बाद में शॉट्जी का हील टर्न देखने को मिला। ड्रू मैकइंटायर ने SmackDown में एक और बड़ी जीत दर्ज की। कोफी किंग्सटन और किंग वुड्स का सैगमेंट देखने को मिला। इसके अलावा एक ट्रिक और स्ट्रीट फाइट मैच हुआ।

नेओमी और शायना बैजलर का मुकाबला हुआ जहां सोन्या डेविल रेफरी थीं। मेन इवेंट में न्यू डे ने द उसोज़ को पराजित करते हुए सभी को चौंकाया। SmackDown के एपिसोड को लेकर फैंस काफी गुस्सा दिखाई दिए। हर कोई रोमन रेंस को मिस कर रहा था और उनकी गैरमौजूदगी की वजह से SmackDown का यह एपिसोड उतना खास नहीं बन पाया। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(रोमन रेंस आज SmackDown में क्यों नहीं थे?? रोमन रेंस के बिना SmackDown किसी काम की नहीं है। मैंने आज अपने दो घंटे बर्बाद किए।)

(AEW Rampage के शुरुआती 17 मिनट SmackDown के 2 घंटों से बेहतर हैं।)

(रोमन रेंस शो के ऑफ एयर जाने के बाद नजर आए। क्यों WWE?)

(SmackDown को रोमन रेंस की जरूरत है। उनके बिना आपने देख लिया आज आपको क्या मिला।)

(मैंने मेरे चैंपियन को मिस किया।)

(रोमन रेंस के बिना SmackDown अजीब लगती है।)

(यह जानना काफी खास है कि रोमन रेंस के बिना SmackDown कितनी अलग लगती है। इससे पता चलता है कि रोमन रेंस कितने महत्वपूर्ण हैं।)

(थोड़ा निराश हूँ कि रोमन रेंस आज SmackDown में नहीं थे।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now