WWE SmackDown में Roman Reigns के जबरदस्त सैगमेंट और पूरे शो को लेकर ट्विटर पर मचा बवाल, फैंस की आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी बेहतरीन रहा। WWE ने मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) के आयोजन के पहले ब्लू ब्रांड के एपिसोड को खास बनाने पर ध्यान दिया। इस एपिसोड में दो बेहतरीन चैंपियनशिप मैच देखने को मिले। साथ ही कुछ सैगमेंट्स भी जबरदस्त रहे।

फैंस को SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंट पसंद आया। साथ ही प्रशंसकों ने एलए नाइट और लोगन पॉल की तारीफ की। बियांका ब्लेयर, सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को लेकर भी प्रतिक्रियाएं आई। इस आर्टिकल में हम SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(यह SmackDown का एक अच्छा गो होम शो था।)

(मैं SmackDown को 10 में से 5 अंक दूंगा क्योंकि यह एक बढ़िया शो था। मुझे उम्मीद है कि कल एलए नाइट को जीत मिलेगी। वो काफी ज्यादा ओवर हैं। मुझे यह चीज़ भी पसंद आ रही है कि सोलो सिकोआ को भविष्य में अगला ट्राइबल चीफ बनने के लिए बिल्ड किया जा रहा है।)

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन और ज्यादा रोचक होती जा रही है। बुच ने सैंटोस इस्कोबार और एलए नाइट को हराया। बेली ने शॉट्ज़ी को हराकर विमेंस Money in the Bank में अपनी जगह को बनाए रखा। शार्लेट फ्लेयर vs ओस्का चैंपियनशिप मैच का अंत DQ द्वारा हुआ।)

(यह चीज़ साबित होती है कि सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस काफी ज्यादा फेमस हैं, क्योंकि फैंस ने होमटाउन टीम के बजाय उनके लिए चीयर किया।)

(एलए नाइट को लंदन में फैंस की ओर से जबरदस्त पॉप मिला। वो मुझे सही मायने में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की याद दिलाते हैं। फैंस पूरी तरह से मेगास्टार की ओर आकर्षित हैं।)

(लोगन पॉल काफी शानदार हील हैं। मैं लोगन पॉल और डॉमिनिक मिस्टीरियो को एक टैग टीम के तौर पर देखना चाहूंगा।)

(बियांका ब्लेयर, आपने अच्छा काम किया। आखिर शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ कोई तो खड़ा हुआ है।)

(SmackDown का अंत शानदार रहा। सोलो सिकोआ जल्द ही रोमन रेंस को धोखा देने वाले हैं।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now