WWE रेसलर ने Roman Reigns और Paul Heyman को छोड़कर पूरी Bloodline की वीडियो की पोस्ट, खुद को इस Star के रूप में दिखाया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने अपलोड की खास वीडियो
WWE सुपरस्टार ने अपलोड की खास वीडियो

Duke Hudson: द ब्लडलाइन में मौजूदा समय में केवल तीन सदस्य हैं, लेकिन एक समय था जब इस फैक्शन में द उसोज़ (The Usos) और WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन शामिल थे। WWE स्टार ड्यूक हडसन (Duke Hudson) ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन (Paul Heyman) को छोड़कर पूरी ब्लडलाइन को दिखाया गया है। वीडियो में हडसन ने खुद को सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के रूप में दिखाया।

वीडियो ट्वीट करने का 33 वर्षीय सुपरस्टार का उद्देश्य NXT लेवल अप पर लुका क्रूसिफिनो के खिलाफ मैच से पहले खुद को उत्साहित करना है।

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पिछले कुछ सालों से मजेदार चल रही है। पहले सैमी ज़ेन ने इस फैक्शन में रहकर जबरदस्त काम किया। Royal Rumble 2023 में इस साल उन्होंने रोमन रेंस को धोखा दिया। अपने दोस्त केविन ओवेंस को बचाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया था। रेंस के साथ इसके बाद उनका मुकाबला भी हुआ था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब द उसोज़ की वजह से यह स्टोरीलाइन चर्चा में चल रही है।

WWE Night of Champions में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की थी। इस मैच में जिमी उसो ने रेंस को धोखा देते हुए उन्हें दो सुपरकिक मार दी थी। कुछ समय बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने भी जिमी का साथ देते हुए रेंस को किक मारकर धराशाई कर दिया था।

WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को लगा था करारा झटका

Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। इस मैच के नतीजे को देखकर सभी चौंक गए थे क्योंकि वैसा किसी ने सोचा नहीं था। जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। 1294 दिन बाद WWE में रेंस को पिन किया गया। जे उसो ने इसके बाद रोमन रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की। अब दोनों के बीच SummerSlam 2023 में तगड़ा मुकाबला होगा। इस मैच का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ ना कुछ सरप्राइज फैंस को इस मुकाबले में जरूर मिलेगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now