WWE दिग्गज Roman Reigns को लगा झटका, The Bloodline के नए ट्राइबल चीफ का नाम आया सामने, पूर्व चैंपियन ने किया बड़ा दावा

जानिए WWE के पूर्व चैंपियन ने क्या कहा?
जानिए WWE के पूर्व चैंपियन ने क्या कहा?

Kevin Owens: WWE WrestleMania 40 में हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए हैं। उनकी जगह द ब्लडलाइन ग्रुप को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। अभी तक वो कुछ बड़े निर्णय भी ले चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि वो अपने आपको नया ट्राइबल चीफ समझ रहे हैं। ये सवाल सभी के दिमाग में है कि आखिर अब ट्राइबल चीफ कौन है। इस पर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने अपनी बात रखी है।

WrestleMania 40 के बाद हुए ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया। सिकोआ ने इसके बाद कहा कि टोंगा ब्लडलाइन के नए सदस्य होंगे। हाल ही में हुए Backlash France इवेंट में टामा लोआ ने डेब्यू किया और वो भी ब्लडलाइन में शामिल हो गए हैं। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि इन चीजों के पीछे किसका हाथ है।

हाल ही में The Bump को इंटरव्यू देते हुए केविन ओवेंस ने ब्लडलाइन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हाल ही में इस ग्रुप में जो बदलाव हुए हैं वो पॉल हेमन ने किए हैं। ओवेंस ने ये भी कहा कि वो हेमन द्वारा कही गई किसी भी बात पर भरोसा नहीं करते हैं। उन्होंने हेमन को नया ट्राइबल चीफ बताया। केविन ने कहा,

मुझे पॉल हेमन के ऊपर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। मुझे लगता है कि अगर वो डरे हुए हैं तो ये WWE और उनके आस-पास के सभी लोगों के लिए अच्छी बात नहीं है। मुझे लगता है कि ये सब एक नाटक है। इन सभी चीजों के पीछे पॉल हेमन का ही हाथ है। अपने आपको कैसे सही दिखाया जाता है वो हेमन से अच्छा कोई नहीं जानता है। वो पैसा कमा रहे हैं और सभी के लिए महत्वपूर्ण बने हुए हैं। पिछले कुछ दशकों से वो ये ही काम कर रहे हैं।

youtube-cover

WWE Backlash France में केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन को लगा था झटका

Backlash France में केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन का सामना सोलो सिकोआ और टामा टोंगा के साथ हुआ था। इस मैच में जबरदस्त बवाल मचा। अंत में टामा लोआ ने डेब्यू कर ऑर्टन और ओवेंस पर हमला किया। इसका फायदा सिकोआ और टोंगा को मिला और दोनों ने जीत हासिल की।

Quick Links

App download animated image Get the free App now