WWE में वापसी करके Roman Reigns को चेतावनी देने के बाद फेमस Superstar ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, फैंस ने किया जबरदस्त स्वागत

..
तुम्हरा समय शुरू हो चुका है ! टिक-टॉक
तुम्हरा समय शुरू हो चुका है ! टिक-टॉक

Karrion Kross & Scarlett: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में पूर्व NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) और स्कार्लेट (Scarlett) ने जबरदस्त वापसी की। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) को कंफ्रंट करने के बाद स्कार्लेट का क्रिप्टिक संदेश सामने आया है।

क्रॉस और स्कार्लेट ने साल 2020 में अपना WWE डेब्यू किया था जहां दोनों NXT ब्रांड का हिस्सा थे। 2021 में WWE से रिलीज किए जाने से पहले क्रॉस ने 2 बार NXT चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। SmackDown में वापसी के बाद कैरियन क्रॉस ने पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर पर खतरनाक अटैक कर दिया, जिसके बाद पूर्व NXT चैंपियन और ट्राइबल चीफ एक-दूसरे को घूरते हुए नजर आए।

बता दें कि Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। स्कार्लेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में खुद की और क्रॉस की फोटो के साथ 5 शब्दों का मैसेज शेयर किया है। उन्होंने लिखा,

"हमारी जिंदगी एक फिल्म है।"

रोमन रेंस को कंफ्रंट करने के बाद कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट को मिला WWE यूनिवर्स का साथ, ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट की SmackDown में वापसी ने WWE यूनिवर्स को हैरान कर दिया। स्कार्लेट के ट्वीट के जवाब में फैंस का जबरदस्त रिएक्शन सामने आया है। कुछ फैंस का मानना है कि कैरियन क्रॉस जल्द ही रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। कुछ ट्वीट आप यहाँ देख सकते हैं:

इस फैन ने कहा कि स्कार्लेट आपका स्वागत है।

इस फैन ने कहा, "मैं मूवी का आनंद ले रही हूँ।"

इस फैन का कहना है कि स्कार्लेट के पति आज नहीं तो कल चैंपियन बनेंगे।

क्रॉस NXT में बहुत ही दमदार दिखे थे लेकिन उनका मेन रोस्टर डेब्यू ज्यादा प्रभावी नहीं था। क्रॉस ने Raw में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था, जहां उन्हें 2 मिनट के अंदर ही जैफ हार्डी से हार का सामना करना पड़ा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now