WWE WrestleMania 34: रैसलमेनिया इतिहास के 34 शानदार आंकड़े

<p>

-1. रैसलमेनिया में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड ट्रिपल एच (12) के नाम है।

-2. एरीना में बैठकर सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या का यरिकॉर्ड रैसलमेनिया 32 के नाम है। AT&T स्टेडियम में 1 लाख 1 हजार 763 लोगों ने शो को लाइव देखा था।

-3. गोल्डस्ट पिछले 2 दशकों में रैसलमेनिया में एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं। उनके अभी तक के 6 मैचों में हार ही नसीब हुई है।

-4. अंडरटेकर की रैसलमेनिया स्ट्रीक भले ही टूट गई है, लेकिन उनकी एक और रैसलमेनिया स्ट्रीक शायद तोड़ पाना मुश्किल है। उन्होंने लगातार 17 रैसलमेनिया में हिस्सा लिया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना नामुमकिन लगता है।

-5. 1985 में हुई पहली रैसलमेनिया में WWE चैंपियनशिप मैच नहीं हुआ था।

-6. द रॉक अकेले ऐसे रैसलर हैं, जिन्होंने रैसलमेनिया के मंच पर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को पिनफॉल के जरिए हराया है।

-7. ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स ने रैसलमेनिया इतिहास का सबसे लंबा मैच लड़ा, जोकि रैसलमेनिया 12 पर हुआ आयरन मैन मैच था। ये मैच करीब 1 घंटा 2 मिनट तक चला।

-8. द रॉक ने रैसलमेनिया इतिहास का सबसे छोटा मैच लड़ा। उन्होंने WM 32 में एरिक रोवन को सिर्फ 6 सेकेंड में मात दी।

-9. किसी फीमेल सुपरस्टार द्वारा सबसे ज्यादा रैसलमेनिया में हिस्सा लेने का रिकॉर्ड ट्रिश स्ट्रेटस (5) के नाम है।

-10. रैसलमेनिया 30 में हुए आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच में 31 सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया था जोकि एक रैसलमेनिया मैच में सबसे ज्यादा सुपरस्टार के हिस्सा लिए जाने का रिकॉर्ड है।

-11. बैथ फीनिक्स ने रैसलमेनिया 24 में विमेंस बैटल रॉयल मैच में 12 रैसलरों को एलिमिनेट किया था।

-12. अंडरटेकर की 21 मेनिया मैचों में जीत की स्ट्रीक के दौरान उन्होंने एवोल्यूशन के सभी सदस्यों को हराया है। उन्होंने रिक फ्लेयर को रैसलमेनिया 18, रैंडी ऑर्टन को रैसलमेनिया 21 और बतिस्ता को रैसलमेनिया 23 में मात दी थी।

-13. 11 WWE सुपरस्टार्स ने 1 रैसलमेनिया में ही एक से ज्यादा मैच लड़े हैं।

-14. माचो मैन रैंडी सैवेज ने एक ही रैसलमेनिया में 4 मैच लड़े थे। उन्होंने रैसलमेनिया 4 में ये कारनामा किया था।

-15. मिस एलिजाबेथ ने एक ही रैसलमेनिया में चार बार अलग-अलग ड्रैस पहनी थी।

-16. जेक द स्नेक रॉबर्ट्स और रिक रूड रैसलमेनिया 4 में टाइम लिमिट खत्म होने के बाद भी लड़ते रहे।

-17. 6 WWE सुपरस्टार्स ने रैसलमेनिया में अपना डैब्यू मैच लड़ा। जिनमें बैरन कॉर्बिन, बिग ई और फानडैंगो जैसे सुपरस्टार्स के नाम शामिल है।

-18. सीना WWE के अकेले सुपरस्टार हैं, जिन्होंने मेनिया में WWE और यूएस चैंपियनशिप जीती।

-19. पूर्व WWE विमेंस चैंपियन रोकिंग रॉबिन ने चैंपियन रहते हुए “America the Beautiful” गाया था।

-20. अल्टीमेट वॉरियर एकलौते सुपरस्टार हैं, जिन्हें रैसलमेनिया में अपना टाइटल छोड़ना पड़ा। वो रैसलमेनिया 6 में WWE चैंपियन बने, जिस कारण IC चैंपियन छोड़नी पड़ी।

-21. WWE ने बैटल रॉयल विजेताओं को अब तक 2 तरह की ट्रॉफी भेंट की गई है।

-22. अमेरिका के 24 शहर और बाहर के 2 देश रैसलमेनिया का आयोजन कर चुके हैं।

-23. 5 इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रैसलमेनिया में जीते नहीं, लेकिन चैंपियन रहे। ऐसा मैच का नतीजा काउंट आउट या डिसक्वालीफिकेशन के जरिए होने से हुआ।

-24. WWE इतिहास में सिर्फ रैसलमेनिया 2 का ही आयोजन सोमवार के दिन किया गया था।

-25. रैसलमेनिया में 4 में से 3 चैंपियन शो के मेन इवेंट मैच में हार ही जाते हैं।

-26. रैसलमेनिया इतिहास में अब तक 22 बार नए WWE चैंपियन मिले हैं।

-27. 1985 में रैसलमेनिया की शुरुआत के बाद से 1.6 मिलियन लोगों ने शो को अटैंड किया है।

-28. रन DMC पहला म्यूजिकल ग्रुप था, जिसने रैसलमेनिया में परफॉर्म किया था।

-29. द शील्ड के तीनों सदस्यों ने रैसलमेनिया में पिनफॉल के जरिए जीत हासिल की है।

-30. मोटरहैड एक ऐसा म्यूजिकल ग्रुप है, जिसने किसी सुपरस्टार की 2 बार एंट्री के दौरान परफॉर्म किया।

-31. अगर रोमन रेंस रैसलमेनिया 34 के मेन इवेंट में लड़ पाए, तो वो लगातार सबसे ज्यादा रैसलमेनिया मेन इवेंट करने के हल्क होगन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

-32. 3 चैंपियनशिप रैसलमेनिया शो शुरु होने से पहली बदली।

-33. रैसलमेनिया में कुल मिलाकर 389 सुपरस्टार्स हिस्सा ले चुके हैं।

-34. एलैक्सा ब्लिस अगर नाया जैक्स के खिलाफ जीत गईं तो वो WWE रैसलमेनिया में लगातार दूसरे साल टाइटल डिफेंड करने वालीं रैसलर बन जाएंगी। विक्टोरिया और ट्रिश ये कारनामा कर चुकी हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now