Badge 99 की Free Fire MAX ID, स्टैट्स और अन्य जानकारी

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: Badge 99 काफी लोकप्रिय फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) कंटेंट क्रिएटर हैं। उनका असली नाम भारत है और उन्हें इसी नाम से कम्युनिटी में जाना जाता है। फैंस उनकी गेमिंग स्किल्स को काफी पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में हम Badge 99 की आईडी स्टैट्स और अन्य जानकारी पर नज़र डालेंगे।


Badge 99 की Free Fire MAX ID, स्टैट्स और अन्य जानकारी

Badge 99 की Free Fire MAX ID 317768081 है और वो 72 लेवल पर हैं। आपको बता दें कि वो Hawk Eye गिल्ड के लीडर हैं। नीचे उनके स्टैट्स मौजूद हैं:

करियर स्टैट्स

करियर स्टैट्स (Image via Garena)
करियर स्टैट्स (Image via Garena)

Badge 99 ने 9832 स्क्वाड मैचों में से 1644 में जीत दर्ज की है। वो यहां 29085 किल कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 3.55 का है। उन्होंने 2024 डुओ मैचों में से 189 में जीत हासिल की हुई है। वो 4384 किल कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 2.37 का है। सोलो मोड में Badge 99 ने 1164 मैचों में हिस्सा लेते हुए 84 जीत दर्ज की है। वो 2881 किल निकालते हुए 2.67 K/D रेश्यो मेंटेन करने में सफल हुए हैं।

रैंक स्टैट्स

रैंक स्टैट्स (Image via Garena)
रैंक स्टैट्स (Image via Garena)

Badge 99 ने मौजूदा रैंक सीजन में कोई भी सोलो या डुओ मैच नहीं खेला है। उन्होंने 265 स्क्वाड मैचों में से 34 में जीत दर्ज की है। इसी बीच वो 1181 किल कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 5.11 का रहा है।

नोट: Badge 99 के स्टैट्स 27 अप्रैल 2024 तक के हैं। आगे जाकर इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है।


यूट्यूब चैनल

youtube-cover

भारत अपने चैनल पर लगातार वीडियो डालते रहते हैं। उनके Badge 99 यूट्यूब चैनल पर 10.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो अपने चैनल पर 812 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। आप यहां क्लिक करके उनके मुख्य चैनल पर जा सकते हैं।

App download animated image Get the free App now