Free Fire India के रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, सर्वर्स के इंस्टॉलेशन को लेकर खुलासा

Free Fire India (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire India (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire India: Garena ने फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की भारत में एंट्री के बारे में काफी पहले ऐलान कर दिया था। सितंबर 2023 में गेम आने वाला था लेकिन यह आगे बढ़ा दिया गया। फरवरी 2022 में भारत में Free Fire को बैन कर दिया गया था और इसके बाद से हर कोई इसपर से बैन हटने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच MAX वर्जन सभी के लिए उपलब्ध था। अब भारतीय वर्जन की एंट्री को लेकर अपडेट आया है। फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि सर्वर भारत में सेटअप हो रहे हैं और यह अंतिम चरणों पर हैं।


Free Fire India के रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, सर्वर्स के इंस्टॉलेशन को लेकर खुलासा

Free Fire India के सर्वर्स को भारत में Yotta Data Services द्वारा इंस्टॉल किया जा रहा है। यह सर्वर्स असल में नवी मुंबई में सेटअप किए जाने वाले हैं। Economic Times के एक सोर्स ने बताया,

"Yotta इस समय Garena की HQ टीम के साथ सर्वर टेस्ट करने पर काम कर रहा है। इसमें काफी हाई थ्रूपुट देखने को मिल रहा है और इससे स्ट्रीमिंग का वर्कलोड कम चीज़ों में मैनेज किया जा सकता है। जरुरी चीज़ यह है कि टेस्ट में परफॉर्मेंस की मैट्रिक्स सही होनी चाहिए, यह मार्केट में गेम के रिलीज से पहले होनी चाहिए, ताकि ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स में काफी चीज़ें दांव पर होती हैं और वहां पर कोई भी तकनिकी दिक्कत नहीं आनी चाहिए।"

Garena ने Economic Times को यह चीज़ भी कन्फर्म की है कि भारत के हिसाब से गेम को तैयार किया जाने वाला है। उन्होंने कहा,

"Free Fire India में आपको अपनी जगह के हिसाब से चीज़ें देखने को मिलेंगी, जिससे भारत में स्टेकहोल्डर्स और ऑथोरिटी की जरूरत और मांग पूरी हो सके।"

आपको बता दें कि भारत में Free Fire India के ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धोनी रहने वाले हैं। देखना होगा कि अब यह गेम कितनी जल्दी रिलीज होता है।

App download animated image Get the free App now