Free Fire MAX में सीजन 17 Booyah Pass की रिलीज डेट, लीक हुए इनाम, कीमत और अन्य जानकारी

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में अभी सीजन 16 का Booyah Pass चल रहा है। इसका अप्रैल महीने के साथ अंत देखने को मिल जाएगा। इसके बाद नए सीजन की शुरुआत होने वाली है। सीजन 17 के Booyah Pass पर सभी की नज़र होगी और हर कोई जानना चाहेगा कि इस पास में किन-किन इनामों को शामिल किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आने वाले पास पर एक नज़र डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में सीजन 17 Booyah Pass की रिलीज डेट, लीक हुए इनाम, कीमत और अन्य जानकारी

सीजन 17 का पास आने वाला है (Image Credit ff.garena.com)
सीजन 17 का पास आने वाला है (Image Credit ff.garena.com)

1 मई 2024 के साथ ही सीजन 17 के Booyah Pass को शामिल किया जाने वाला है। अभी इसके रिलीज में थोड़ा समय है। अगर आपने पुराना पास खरीदा है, तो जल्द से जल्द मिशन करके सभी इनाम हासिल करने की कोशिश करें। इसके बाद नया सीजन आ जाएगा और फिर आप जरूर उसपर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।

आने वाले Booyah Pass से जुड़े कुछ इनाम लीक हुए हैं और वो कुछ इस तरह से हैं:

  • लेवल 1: Byte Bite बंडल
  • लेवल 20: Byte Ranger जीप स्किन
  • लेवल 30: Byte Displayer लूट बॉक्स
  • लेवल 50: K94 Byte Tamper स्किन
  • लेवल 70: Byte Array बैकपैक
  • लेवल 90: Byte Mounting इमोट
  • लेवल 100: Byte Bugbear बंडल

सीजन 17 के Booyah Pass की कीमत क्या होगी?

Free Fire MAX के अगले Booyah Pass की कीमत असल में Bytes पर आधारित है। हर बार नए थीम को जोड़ा जाता है और इस बार की थीम एकदम अलग रहने वाली है। अगर कीमत की बात करें, तो हमेशा की तरह Booyah Pass के दो वर्जन आएंगे। प्रीमियम पास की कीमत 399 डायमंड्स होंगी। इसी बीच प्रीमियम प्लस पास की कीमत 899 डायमंड्स रहने वाली है। अच्छी बात यह है, जो लोग मुफ्त में इनाम पाना चाहते हैं, उनके लिए भी नए पास के साथ कुछ चीज़ें जोड़ी जाएंगी।

App download animated image Get the free App now