5 खिलाड़ी जिन्होंने PKL 10 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किये

PKL 10
PKL 10 में कौन से 3 खिलाड़ियों ने लिए सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

PKL 10 (Pro Kabaddi League) के 10वें सीजन में फाइनल मिलाकर 137 मुकाबले देखने को मिले। इस सीजन ट्रॉफी पुनेरी पलटन ने जीती और इस बीच बेस्ट रेडर दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक बने। आशु अपनी टीम को एलिमिनेटर तक लेकर गए थे। आशु मलिक ने सीजन में 286 रेड पॉइंट्स हासिल किये।

इस सीजन 3 खिलाड़ियों ने ही 200 या उससे ज्यादा रेड पॉइंट्स स्कोर किये। टॉप 10 में बंगाल वॉरियर्स के दो, दबंग दिल्ली, जयपुर पिंक पैंथर्स, तेलुगु टाइटंस, पुनेरी पलटन, हरियाणा स्टीलर्स, यू मुंबा, तमिल थलाइवाज और पटना पाइरेट्स के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। परदीप नरवाल, सुरेंदर गिल, सिद्धार्थ देसाई, विकास कंडोला जैसे प्रमुख खिलाड़ी इस साल टॉप 10 रेडर्स की लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

आइये नज़र डालते हैं टॉप 5 खिलाड़ियों पर, जिन्होंने PKL 10 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए:

#1) आशु मलिक (दबंग दिल्ली) - 276 रेड पॉइंट्स

दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने PKL 10 में नवीन कुमार की कमी बिल्कुल खलने नहीं दी और टीम को प्लेऑफ तक लेकर गए। आशु ने 23 मैचों में 15 सुपर 10 की बदौलत 276 रेड पॉइंट्स स्कोर किये।

#2) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 276 रेड पॉइंट्स

जयपुर पिंक पैंथर्स भले ही लगातार दूसरे सीजन चैंपियन नहीं बन पाई, लेकिन टीम ने PKL 10 में सेमीफाइनल तक का सफर जरूर तय किया। इसमें अर्जुन देशवाल का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 23 मैचों में 17 सुपर 10 की बदौलत 276 रेड पॉइंट्स स्कोर किये।

#3) पवन सेहरावत (तेलुगु टाइटंस) - 202 रेड पॉइंट्स

तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन PKL 10 में काफी ज्यादा खराब रहा और उन्होंने सिर्फ दो मैच जीतने में कामयाब हुए। वो जरूर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे, लेकिन टीम के कप्तान पवन सेहरावत ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। इस सीजन उन्होंने 13 सुपर 10 की मदद से 202 रेड पॉइंट्स स्कोर किये।

#4) मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 197 रेड पॉइंट्स

PKL 10 में बंगाल वॉरियर्स प्लेऑफ के काफी करीब आए, लेकिन अंत में वो टॉप 6 में जगह बनाने से चूक गए। हालॉंकि, टीम के कप्तान मनिंदर सिंह ने एक बार फिर रेडिंग का जलवा दिखाया और 9 सुपर 10 की मदद से 197 रेड पॉइंट्स स्कोर किये।

#5) नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 186 रेड पॉइंट्स

तमिल थलाइवाज ने Pro Kabaddi के 10वें सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया। नरेंदर कंडोला ने जरूर लगातार दूसरे सीजन में प्रभावित किया। उन्होंने 11 सुपर 10 की मदद से 186 रेड पॉइंट्स स्कोर किये।

Quick Links

App download animated image Get the free App now