4 शानदार चीज़ें जो नए WWE Superstars को Roman Reigns से जरूर सीखनी चाहिए

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस का प्रदर्शन शानदार रहा है
WWE में रोमन रेंस का प्रदर्शन शानदार रहा है

Roman Reigns: WWE में पिछले दो साल रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए बहुत शानदार रहे हैं। उन्होंने अपने हील वर्क द्वारा फैंस का दिल जीता है। अभी उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और कोई उन्हें हरा नहीं पा रहा है। रोमन रेंस ने कई दिग्गजों को हराकर अपने टाइटल रन को ऐतिहासिक बनाया है।

WWE में रोमन रेंस शानदार काम कर रहे हैं और ऐसे में कई ऐसी चीज़ें हैं, जो ट्राइबल चीफ अन्य रेसलर्स से बेहतर करते हैं। नए सुपरस्टार्स को कई चीज़ें रेंस से सीखनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो नए सुपरस्टार्स को रोमन रेंस से जरूर सीखनी चाहिए।

4- ज्यादा मूव्स का इस्तेमाल करने के बजाय प्रभावशाली मूव्स का उपयोग करना

WWE में कई सारे ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनकी रेसलिंग स्किल्स रोमन रेंस से बहुत बेहतर है। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि रोमन रेंस का मूव सेट बहुत छोटा है और वो कम मूव्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनके लगभग सभी मूव्स जबरदस्त रहते हैं।

दूसरे कई ऐसे नए सुपरस्टार्स हैं जो मैच में अलग-अलग तरह के मूव्स का इस्तेमाल करना जानते हैं। हालांकि, उनके मूव्स का कोई भी असर नहीं पड़ता है। यह चीज़ सही मायने में बहुत ही ज्यादा निराशाजनक रहती है। इसी वजह से सुपरस्टार्स को ज्यादा मूव्स का उपयोग करने के बजाय कम लेकिन तगड़े मूव्स को विरोधियों पर लगाना चाहिए।

3- हील कैरेक्टर को सही तरह से निभाना

रोमन रेंस ने हील टर्न के बाद से लगातार अपने कैरेक्टर द्वारा प्रभावित किया है। WWE में कई ऐसे हील सुपरस्टार हैं, जो थोड़ी-बहुत कॉमेडी करते हैं। इससे हील कैरेक्टर पर फर्क पड़ता है। यह चीज़ ऑस्टिन थ्योरी के साथ भी देखने को मिली थी। पहले थ्योरी हील कैरेक्टर में रहते हुए कॉमेडी भी करते थे।

जब से ऑस्टिन के कैरेक्टर में चेंज हुआ है, वो पहले से ज्यादा बेहतर नज़र आने लगे हैं। यह चीज़ रोमन रेंस के हील कैरेक्टर में पहले से देखी गई है। ऐसे में अन्य रेसलर्स को रोमन रेंस के हील के तौर पर सीरियस रहने के तरीके को अपनाना चाहिए। इससे जरूर ही उन्हें फायदा मिलेगा।

2- मैच में स्टोरीटेलिंग पर ज्यादा ध्यान देना

WWE में हर साल ढेरों मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि, कुछ ही मुकाबले फैंस को याद रहते हैं। मैच को यादगार बनाने के लिए जल्दी-जल्दी मूव्स का उपयोग करना या किकआउट करना जरुरी नहीं है। इससे मैच थोड़े दिनों तक चर्चा का विषय रहता है लेकिन बाद में उसे फैंस भूल जाते हैं।

रोमन रेंस के मैचों के साथ ऐसा नहीं है। हील टर्न के बाद से ट्राइबल चीफ के लगभग सभी मैचों में बढ़िया कहानी देखने को मिली है। इसी कारण उन्हें मैच यादगार साबित होते आए हैं। नए सुपरस्टार्स को रोमन से यह टैलेंट जरूर सीखना चाहिए। इससे वो फैंस से सही तरह से कनेक्ट कर पाएंगे।

1- हील होने के बावजूद फैंस पर नियंत्रण पाना

रोमन रेंस एक टॉप हील सुपरस्टार हैं। अमूमन हील रेसलर्स को बू का सामना करना पड़ता है और कई बार उनके लिए फैंस को कंट्रोल करना मुश्किल रहता है। हालांकि, रोमन रेंस के पास इस चीज़ के मामले में जबरदस्त टैलेंट है। वो फैंस को हर तरह से कंट्रोल करना जानते हैं। वो फैंस को उन्हें चीयर करने पर भी मजबूर कर सकते हैं।

साथ ही वो अपने अनुसार यह चीज़ भी हैंडल करने की कला को जानते हैं कि कब उन्हें फैंस की ओर से रिएक्शन लेना है। यह चीज़ पिछले कुछ सालों से उनके प्रोमो सैगमेंट्स में दिख रही है। द रॉक और जॉन सीना भी कुछ ऐसा ही करते थे। नए सुपरस्टार्स को ट्राइबल चीफ से यह कला जरूर सीखनी चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

App download animated image Get the free App now