WWE के 4 दिग्गज सुपरस्टार्स जो 2022 में रिटायर हो सकते हैं

WWE के कुछ दिग्गज सुपरस्टार्स रिटायर हो सकते हैं
WWE के कुछ दिग्गज सुपरस्टार्स रिटायर हो सकते हैं

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और यहां कई सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। WWE में रहते हुए कुछ सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है और बड़ा नाम बनाया है। रेसलर एक सीमित समय तक ही लड़ पाता है और फिर उन्हें रिटायर होना पड़ता है। कई बारे सुपरस्टार्स गहरी चोट की वजह से लड़ने के लिए क्लियर नहीं होते हैं और उन्हें सन्यास लेना पड़ता है।

दूसरी ओर कुछ मौकों पर WWE में सुपरस्टार्स ज्यादा उम्र होने और सही तरह से लड़ नहीं पाने की वजह से रिटायर हो जाते हैं। पिछले कुछ सालों में कई सारे रेसलर्स ने रिटायरमेंट ली है। कर्ट एंगल और अंडरटेकर के अलावा कुछ और बड़े नाम अब रेसलिंग से पूरी तरह दूर हो गए हैं। 2021 में ब्रायन केंड्रिक और जेक ऐटलस समेत कई सारे पूर्व WWE स्टार्स ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है।

2021 का अंत होने वाला है और 2022 में सुपरस्टार्स अपनी नई शुरुआत करना चाहेंगे। हालांकि, कुछ रेसलर्स अपने करियर का अंत भी कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2022 में रिटायरमेंट लेने का निर्णय ले सकते हैं।

4- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग की उम्र 54 साल है और वो इतनी उम्र होने के बावजूद भी रेसलिंग कर रहे हैं। इस सुपरस्टार ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है और अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। गोल्डबर्ग के WWE कॉन्ट्रैक्ट में अब सिर्फ एक मैच बचा है और उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी।

इस दिग्गज की उम्र बढ़ते जा रही है और अब वो पहले की तरह नहीं लड़ पाते हैं। इसी कारण गोल्डबर्ग को रिटायर हो जाना चाहिए। वो 2022 में WWE के अंदर अपने कॉन्ट्रैक्ट का अंतिम मैच लड़ सकते हैं और इसी के साथ वो रिटायरमेंट ले सकते हैं। गोल्डबर्ग के ऐतिहासिक करियर का अंत एक ड्रीम मैच के साथ होना चाहिए।

3- ट्रिपल एच

ट्रिपल एच काफी समय से लड़ते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। अभी वो अपने स्वास्थ्य की वजह से बाहर थे और इसके पहले वो बुरी तरह चोटिल थे। ट्रिपल एच इसी कारण टेलीविजन पर नजर नहीं आ रहे हैं। इस दिग्गज सुपरस्टार को अब रिटायर हो जाना चाहिए। हालांकि, 2021 के समापन में अब ज्यादा समय नहीं है।

इसी कारण 2022 उनके लिए अच्छा विकल्प रहेगा। वो किसी नए सुपरस्टार के साथ दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं और उनके खिलाफ WrestleMania या SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में मैच लड़ते हुए अपने ऐतिहासिक करियर का अंत कर सकते हैं। इस तरह का रिटयरमेंट मैच सालों तक याद रहेगा।

2- द रॉक

द रॉक इस समय अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, रोमन रेंस के साथ उनके ऐतिहासिक ड्रीम मैच के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है। इस मुकाबले का आयोजन WrestleMania 38 में देखने को मिल सकता है जिसका आयोजन 2022 में देखने को मिलेगा।

द रॉक WWE के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और इसी कारण अब वो सालों में एक मैच लड़ते हैं। इसी कारण उन्हें सही तरह से रिटायर हो जाना चाहिए। रोमन रेंस के खिलाफ वो WrestleMania में मैच लड़ते हुए अपने करियर का अंत कर सकते हैं। रॉक के इस मैच को सालों तय याद रखा जाएगा।

1- रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो ने सालों पहले ही बता दिया था कि वो कुछ समय बाद रिटायर हो जाएंगे। हालांकि, उनके बेटे डॉमिनिक का डेब्यू हुआ और वो अपने बेटे को सही दिशा दिखाने के लिए उनके साथ नजर आ रहे हैं। रे मिस्टीरियो 2022 में रिटायर हो सकते हैं। अब डॉमिनिक को मेन रोस्टर पर रहते हुए काफी समय हो गया है।

अब वो अकेले दम पर भी WWE में नजर आ सकते हैं। इसी कारण रे मिस्टीरियो रिटायर हो सकते हैं। वो अंतिम मैच में अपने बेटे डॉमिनिक के साथ टैग टीम मैच लड़ सकते हैं या उनके खिलाफ नजर आ सकते हैं। अगर डॉमिनिक अपने पिता के ऐतिहासिक करियर का अंत करते हैं तो यह बढ़िया चीज़ रहेगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now