5 WWE Superstars जो Firefly Fun House के किरदारों के पीछे हो सकते हैं 

..
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट वापस आ चुके हैं
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट वापस आ चुके हैं

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने हाल ही में हुए एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) में वापसी कर सभी को चौंका दिया था। उनके आने के बाद White Rabbit की मिस्ट्री भी सुलझ गई है। पूर्व WWE चैंपियन वायट की वापसी को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अकेले नहीं आए हैं।

ब्रे वायट की वापसी के बाद Firefly Fun House में दिखाए गए कैरेक्टर्स जीवित अवस्था में एरीना में अलग-अलग जगह दिखाई दिए थे। निश्चित ही यह The Wyatt 6 ग्रुप का सबसे बड़ा संकेत था। इस आर्टिकल में हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो इस संभावित फैक्शन का हिस्सा हो सकते है।

5- एबी द विच: एलेक्सा ब्लिस (पूर्व WWE विमेंस चैंपियन)

यह माना जाता है ब्रे वायट की सिस्टर एबीगेल उनके सबसे करीबी हैं। एबी द विच का किरदार सिस्टर ऐबिगेल से संबंधित है। यह संभव है कि पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस फिर से अपने पुराने दोस्त के साथ इस किरदार में नज़र आएं। पहले भी दोनों सुपरस्टार्स एक-साथ काम कर चुके हैं।

एबी द विच, Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में देखने मिली थी, जिनके आगे Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप रखी हुई थी। एलेक्सा ब्लिस पहली विमेंस सुपरस्टार थीं, जिन्होंने सबसे पहले दोनों Raw और SmackDown दोनों विमेंस चैंपियनशिप जीती थीं। यह बिल्कुल संभव है कि ब्लिस फिर से एक बार डार्क कैरेक्टर में दिखें।

4- मर्सी द बज़र्ड: ग्रेसन वॉलर

ब्रे वायट अब वापस आ चुके हैं। एरीना में वायट की एंट्री के पहले एबी द विच के साथ-साथ मर्सी द बज़र्ड का कैरेक्टर भी जीवित अवस्था में दिखा था। फैंस अपने हिसाब से इस कैरेक्टर के पीछे के सुपरस्टार का अनुमान लगा रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि मर्सी द बज़र्ड और कोई नहीं NXT स्टार ग्रेसन वॉलर हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया में ग्रेसन वालर लगातार ब्रे वायट की वापसी के बाद अजीब से ट्वीट कर रहे हैं। यह बिल्कुल संभव है कि ग्रेसन मेन रोस्टर में वायट के The Wyatt 6 ग्रुप में मर्सी द बज़र्ड के किरदार में नज़र आएं। मर्सी द बज़र्ड की शारीरिक बनावट भी NXT स्टार से काफी ज्यादा मिलती-जुलती है।

3- रैंबलिंग रैबिट- बो डैलस

ब्रे वायट की एरीना में एंट्री से पहले रैंबलिंग रैबिट का खतरनाक जीवित रूप सभी को देखने मिला था। अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि Firefly Fun House के इस किरदार के पीछे कौन है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रे वायट के बाद अब उनके छोटे भाई और पूर्व NXT चैंपियन बो डैलस भी कंपनी में वापस आ सकते हैं।

यह संभव है कि रैंबलिंग रैबिट के किरदार के पीछे बो डैलस मौजूद हो। कंपनी दोनों सगे भाइयों को साथ काम करने के लिए जोड़ सकती है। डैलस को अपने पहले WWE रन में मेन रोस्टर में कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। रैंबलिंग रैबिट का किरदार और Wyatt 6 ग्रुप, बो डैलस को कंपनी में अपनी पहचान बनाने में मदद कर सकता है।

2- हस्कस द पिग: जो गेसी

ब्रे वायट की वापसी के पहले मिल रहे संकेतों में गेसी शब्द देखने मिला था। कई फैंस ने इसका संबंध एक सीरियल किलर जॉन वैन गेसी के साथ लगाया था। यह बिल्कुल हो सकता है कि Firefly Fun House का हस्कस द पिग किरदार सीरियल किलर पर प्रेरित हो। हस्कस द पिग भी एरीना में देखने मिला था।

हस्कस द पिग कैरेक्टर की शारीरिक बनावट और गेसी शब्द पर अगर ध्यान दिया जाए, तो NXT सुपरस्टार जो गेसी का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। जो गेसी भी ग्रेसन वालर की तरह ब्रे वायट की वापसी के बाद लगातार अजीब से ट्वीट कर रहे हैं। जो NXT में भी एक डार्क कैरेक्टर के रूप में ही दिख रहे हैं।

1- द फीन्ड: ब्रे वायट की ही एक अलग पर्सनैलिटी

एरीना में वायट की एंट्री के पहले Firefly Fun House के जो भी किरदार दिखे थे, उनमें सबसे ज्यादा ध्यान द फीन्ड ने खींचा था। द फीन्ड के शैतानी रूप को WWE फैंस पहली ही देख चुके हैं। सभी जानते हैं कि द फीन्ड, ईटर ऑफ वर्ल्ड्स की दूसरी पर्सनैलिटी है, जो समय-समय पर बाहर आती है।

ब्रे वायट, द फीन्ड के किरदार में आखिरी बार WrestleMania 37 में दिखे थे, जहां उनकी पार्टनर और पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने उन्हें धोखा दिया था। साल 2021 में वायट को कंपनी से रिलीज कर दिया था। यह बिल्कुल संभव है कि पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट फिर से द फीन्ड के रूप में दिखें।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now