WWE Night of Champions में मौजूदा चैंपियंस की एंट्री देखकर महिला रेसलर की आंखों से छलके आंसू, वीडियो देखकर आप हो जाएंगे भावुक

Pankaj
WWE Night of Champions में हुआ था तगड़ा मुकाबला
WWE Night of Champions में हुआ था तगड़ा मुकाबला

Becky Lynch: WWE Night of Champions में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) का जलवा देखने को मिला। दोनों ने शानदार अंदाज में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की। सऊदी अरब के क्राउड ने दोनों को धमाकेदार तरह से चीयर किया। इस मोमेंट को देखकर बैकी लिंच (Becky Lynch) भी भावुक हो गईं थी।

सैमी और केविन का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के साथ हुआ था। लोकल फैन ने सैमी को खूब चीयर किया और उनका स्वागत किया। सैमी और केविन ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और बड़ी जीत हासिल की।

लाइव क्राउड द्वारा दोनों के स्वागत ने बैकी लिंच को भी भावुक कर दिया। WWE ने हाल ही में पर्दे के पीछे का वीडियो जारी किया, जिसमें बैकी भावुक दिखीं और उनके आंसू निकल गए।

सैमी और केविन की राइवलरी पिछले कुछ समय से द ब्लडलाइन के साथ चल रही थी। Night of Champions में ब्लडलाइन का अंत हो गया। जिमी उसो ने रेंस को दो सुपरकिक मारकर धोखा दिया। इस वजह से रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा। अब ज़ेन और ओवेंस भी अपनी नई फ्यूड की तरफ बढ़ गए है। उम्मीद के मुताबिक सैमी और केविन का टैग टीम चैंपियनशिप रन शानदार रहेगा। कंपनी ने दोनों के लिए अच्छा प्लान बनाया होगा।

WWE Night of Champions में Becky Lynch की हुई करारी हार

WWE Night of Champions में बैकी लिंच को हार सामना करना पड़ा था। ट्रिश स्ट्रेटस और उनके बीच अच्छा मैच हुआ था। ज़ोई स्टार्क ने इस मुकाबले में दखलअंदाजी की और इसका नुकसान बैकी को हुआ। ऐसा लग रहा है कि इनकी राइवलरी अभी खत्म नहीं हुआ। इस हफ्ते Raw में स्ट्रेटस का शानदार सैगमेंट हुआ। स्टार्क और बैकी लिंच ने भी उनके सैगमेंट में एंट्री की। तगड़ा बवाल सैगमेंट में देखने को मिला। अब देखना होगा कि इनकी राइवलरी में आगे क्या कुछ देखने को मिलेगा। SummerSlam 2023 में दोनों के बीच एक और मैच देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now