WWE NXT के एपिसोड में फेमस Superstar ने किया चौंकाने वाला ऐलान, चैंपियनशिप छोड़कर फैंस को कहा अलविदा?

Ujjaval
WWE NXT के एपिसोड में इंडी हार्टवेल ने टाइटल को छोड़ दिया
WWE NXT के एपिसोड में इंडी हार्टवेल ने टाइटल को छोड़ दिया

Indi Hartwell: WWE NXT के एपिसोड में चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली। दरअसल, NXT विमेंस चैंपियन इंडी हार्टवेल (Indi Hartwell) ने अपने टाइटल को छोड़ दिया। मेन इवेंट में आकर हार्टवेल ने एक भावुक प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां अपने सफर को लेकर बात की। बाद में वो NXT विमेंस टाइटल को रिंग में छोड़कर चली गईं। साथ ही नए टूर्नामेंट का ऐलान हुआ।

SmackDown के आखिरी एपिसोड में Draft 2023 के पहले चरण का आयोजन देखने को मिला था। यहां इंडी हार्टवेल के Raw में Draft आने का ऐलान हुआ था। NXT विमेंस चैंपियन को अपने करियर की सबसे बड़ी खबर मिली थी। सभी में मन में सवाल था कि इंडी Raw में बतौर NXT विमेंस चैंपियन आएंगी या टाइटल को छोड़ देंगे।

NXT के हालिया एपिसोड में इसका जवाब मिला। उन्होंने रिंग में आकर भावुक प्रोमो कट किया और फिर टाइटल को छोड़ने का ऐलान किया। उन्हें फैंस की ओर से जबरदस्त रिएक्शन मिला। हार्टवेल ने इसी बीच एक बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने ऐलान किया कि अगले हफ्ते NXT के एपिसोड से नई विमेंस चैंपियन पाने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन देखने को मिलेगा।

इस टूर्नामेंट का फाइनल NXT BattleGround 2023 में होगा। इंडी ने इस ऐलान के बाद NXT विमेंस टाइटल को नीचे रखा और फिर अचानक से रिंग के नीचे से डेक्सटर लूमिस ने एंट्री की। वो आकर हार्टवेल को अपने साथ गोद में उठाकर बैकस्टेज ले गए। हार्टवेल ने NXT फैंस को अलविदा कहा। यहां चीज़ें खत्म नहीं हुई। NXT के पूरे विमेंस लॉकर रूम ने एंट्री की और उनके बीच ब्रॉल हुआ। यह देखकर सभी फैंस चौंक गए। इसी के साथ शो का अंत हुआ।

WWE Raw में Indi Hartwell क्या कर सकती हैं?

NXT में पहले The Way फैक्शन ने काफी प्रभावित किया था। इस ग्रुप में जॉनी गार्गानो, कैंडिस लेरे, इंडी हार्टवेल और ऑस्टिन थ्योरी थे। बाद में डेक्सटर लूमिस भी उनके साथ जुड़ गए थे। थ्योरी SmackDown का हिस्सा हैं। हालांकि, The Way के बाकी सदस्य Raw में हैं और ऐसे में इस फैक्शन का रीयूनियन देखने को मिल सकता है। इसके चांस बहुत ज्यादा हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now