Roman Reigns के फैक्शन में फूट डालने वाले पूर्व चैंपियन का इस हफ्ते WWE SmackDown में नज़र नहीं आने का कारण सामने आया

Pankaj
WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस को आया मजा

Kevin Owens: WWE SmackDown में इस हफ्ते पूर्व चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) नज़र नहीं आए। उनके ना दिखने का कारण भी सामने आ गया है। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें इस शो के लिए शेड्यूल किया गया था लेकिन ट्रेवल समस्या के कारण वो शो में नहीं आ पाए।

केविन ओवेंस इस समय गजब का रोल WWE टीवी पर निभा रहे हैं। रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन में अभी भी कुछ चीजें सही नहीं चल रही है। ये सब ओवेंस के कारण हो रहा है। वो अभी भी सैमी ज़ेन को ब्लडलाइन के प्रति भड़का रहे हैं।

Survivor Series WarGames से इन सभी चीजों की शुरूआत हुई थी। आप सभी को पता है कि केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन बचपन के दोस्त हैं। इस शो में सैमी ने ब्लडलाइन के प्रति अपनी वफादारी पेश करने के लिए ओवेंस के ऊपर अटैक कर दिया था। पहले लगा कि ब्लडलाइन में अब सबकुछ सही हो गया लेकिन अभी भी केविन अपना माइंडगेम खेल रहे हैं।

WWE SmackDown में इस हफ्ते हुआ बड़े मैच का ऐलान

WWE SmackDown का 30 दिसंबर 2022 (भारत में 31 दिसंबर) का एपिसोड बहुत ही शानदार रहेगा। केविन ओवेंस और जॉन सीना का मुकाबला रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। इसके बाद चीजें और भी मजेदार हो जाएंगी।

Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते SmackDown के लिए केविन ओवेंस को शेड्यूल किया गया था। ट्रेवल समस्या के कारण ओवेंस शिकागो नहीं पहुंच पाए थे। उनके ना रहने से बहुत चीजों में शो के दौरान बदलाव करना पड़ा था। ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक जब जॉन सीना स्क्रीन पर नज़र आए थे उस दौरान ओवेंस को ब्लडलाइन के खिलाफ रिंग में एंट्री करनी थी। हालांकि ये सब नहीं हो पाया।

ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड में भी अब काफी मजा आएगा। ब्लडलाइन और केविन ओवेंस के बीच चीजें यहां आगे बढ़ेंगी। अब देखना होगा कि ओवेंस क्या दिमाग लगाएंगे। वैसे इस हफ्ते शो में सैमी की वफादारी के ऊपर कुछ सवाल खड़े हुए थे। रोमन रेंस को भी उनकी एक बात पर गुस्सा आ गया था। अब देखना होगा कि इस स्टोरीलाइन में आगे क्या नया देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now