WWE Raw से गायब रहने वाले मौजूदा Royal Rumble विजेता ने फैमिली के साथ तस्वीर की पोस्ट, मुलाकात के बाद खुशी से फूले समाए

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने खास तस्वीर की पोस्ट
WWE सुपरस्टार ने खास तस्वीर की पोस्ट

Rhea Ripley: WWE Raw में इस हफ्ते रिया रिप्ली (Rhea Ripley) मौजूद नहीं थी। अब उन्होंने एक दिल छू देने वाली पोस्ट शेयर की है। दरअसल रेड ब्रांड के एपिसोड के दौरान वो अपनी फैमिली के साथ टाइम व्यतीत कर रही थीं। अपने परिवार से मिलकर रिया बहुत खुश तस्वीर में दिखाई दे रही हैं।

WWE Raw में द जजमेंट डे की हालत हुई खराब

रिया रिप्ली के बिना जजमेंट डे को इस बार नुकसान भी हुआ। ऐज और बेथ फीनिक्स ने इसका फायदा उठाया और जजमेंट डे को धराशाई कर दिया। रिया के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे। जजमेंट डे में रहते हुए उन्होंने अभी तक अच्छा काम किया। हाल ही में उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर इतिहास रचा था। WrestleMania 39 में रिया का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा।

खैर इस हफ्ते Raw की शुरूआत में ऐज और बेथ फीनिक्स नज़र आए। ऐज ने जजमेंट डे का मजाक उड़ाया। इसके बाद फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और डॉमिनिक मिस्टीरियो भी आए। फीनिक्स ने इसके बाद कहा कि वो और ऐज Elimination Chamber 2023 में बैलर और रिप्ली के साथ मैच लड़ना चाहते हैं। जजमेंट डे ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया।

रिंग में इसके बाद घमासान मचा। ऐज और फीनिक्स का साथ देने के लिए एंजेलो डॉकिंस और मोंटेज़ फोर्ड भी आए। ऐज ने जबरदस्त स्पीयर बैलर को दिया। वहीं फीनिक्स ने भी अपना फिनिशर डॉमिनिक को दिया। डॉमिनिक इसके बाद रिया रिप्ली को याद भी कर रहे थे।

Elimination Chamber में अब ये टैग टीम मैच तगड़ा रहेगा। रिंग में बवाल देखने को मिलेगा। रिप्ली अब अगले हफ्ते ही रिंग में नज़र आएंगी। इस दौरान वो बेथ फीनिक्स को कड़ा जवाब दे सकती हैं। रिप्ली की राइवलरी अब शार्लेट फ्लेयर के साथ भी शुरू होगी। कंपनी द्वारा उन्हें अब पुश दिया जा रहा है। WrestleMania 39 में वो चैंपियन बन सकती हैं। ऐसा हुआ तो ये उनके करियर का सबसे बड़ा पल होगा। फैंस भी इस समय जबरदस्त अंदाज में रिप्ली का सपोर्ट कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now