WWE दिग्गज Roman Reigns के फ्यूचर शेड्यूल को लेकर आया बहुत बड़ा अपडेट, फैंस और कंपनी के लिए बड़ा झटका?

 रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं
रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। वो 1000 दिनों से भी ज्यादा समय से चैंपियन हैं और हाल में ही उन्होंने जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ समरस्लैम (SummerSlam 2023) में अपना टाइटल डिफेंड किया है। अब उनके फ्यूचर शेड्यूल को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया।

SmackDown के अगले एपिसोड में Roman Reigns नज़र आने वाले हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद अगले दो महीनों तक उन्हें किसी भी शो के लिए शेड्यूल नहीं किया गया है। इसका मतलब साफ है कि फैंस और कंपनी के लिए यह बड़ा झटका होने वाला है, क्योंकि वो इस समय कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं।

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद से ही रोमन रेंस लिमिटेड डेट्स पर ही काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी वजह से फैंस शायद कई महीनों तक रोमन रेंस को किसी और स्टोरीलाइन का हिस्सा बनते हुए ना देख पाएंगे। Wrestle Ops ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WWE ने आने वाले समय में होने वाली टीवी एपिसोड को लेकर रोमन रेंस को एडवर्टाइज नहीं किया है। ऐसे में साफ है कि वो कुछ समय के लिए लाइव टीवी से दूर हो सकते हैं।

WWE SummerSlam 2023 में क्या रहा था Roman Reigns के मैच का नतीजा

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ था। इस मैच में जिमी उसो ने जे उसो को धोखा दिया था और इसी का फायदा रेंस ने उठाया। उन्होंने जे उसो को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया और अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

अब WWE ने ऐलान कर दिया कि SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और जिमी उसो दिखाई देने वाले हैं। दोनों के बीच सैगमेंट होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि रोमन आगे कब आएंगे ऐसा हो सकता है कि जे उसो और जिमी उसो के बीच स्टोरीलाइन की शुरुआत हो सकती है।

फैंस निश्चित तौर पर ब्लू ब्रांड के एपिसोड को मिस नहीं करना चाहेंगे। यह शो काफी ज्यादा अहम होने वाला है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now