WWE दिग्गज ने Roman Reigns के साथ तस्वीर शेयर कर दिया बड़ा बयान, ट्राइबल चीफ ने मजेदार प्रतिक्रिया देकर जीता दिल

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की प्रतिक्रिया आई सामने
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की प्रतिक्रिया आई सामने

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अब अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। उनका चैंपियनशिप रन भी शानदार चल रहा है। पिछले तीन साल उनके लिए जबरदस्त रहे। खैर हाल ही में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर (Ric Flair) से उनकी मुलाकात बैकस्टेज में हुई। फ्लेयर ने ट्विटर पर उनके साथ की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में Mutual Respect! लिखा।

रोमन रेंस ने भी रिक फ्लेयर द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रेंस ने कैप्शन में इमोजी शेयर किया। जिसके द्वारा रेंस बता रहे हैं कि वो फ्लेयर की बात से सहमत है।

रिक फ्लेयर के बारे में आप सभी जानते होंगे। WWE में उन्होंने अपना तगड़ा नाम बनाया। कंपनी ने हमेशा उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। मौजूदा समय में भी वो किसी बड़े मौके पर WWE रिंग में नज़र आते हैं। हाल ही में रेड ब्रांड की 30वीं सालगिरह मनाई गई थी। इस दौरान अपनी बेटी शार्लेट फ्लेयर के साथ वो नज़र आए थे। हमेशा की तरह मौजूदा स्टोरीलाइन्स पर भी उनकी नज़रें रहती है। वो अपने पॉडकास्ट के जरिए अपनी बातें रखते रहते हैं।

WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस का दिखा जलवा

हाल ही में हुए Royal Rumble 2023 इवेंट में रोमन रेंस ने बहुत बवाल मचाया था। उन्होंने द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस की हालत खराब कर दी थी। हालांकि सैमी ने भी उन्हें धोखा दिया और चेयर से अटैक कर दिया था। सैमी ने इस बार अपने बचपन के दोस्त ओवेंस का साथ दिया। जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। अब इस स्टोरीलाइन में फैंस को बहुत मजा आएगा।

मेंस रॉयल रंबल मैच इस बार कोडी रोड्स ने जीता। Raw के एपिसोड में कोडी ने WrestleMania 39 में टाइटल मैच के लिए रोमन रेंस को चुनौती पेश की। इसके बाद कंपनी ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया। अब इस राइवलरी में भी फैंस को मजा आएगा। रेंस को चैंपियन के रूप में 850 दिन से ज्यादा हो गए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now