3 कारण क्यों WWE Money in the Bank में The Usos को Roman Reigns & Solo Sikoa के खिलाफ जीत मिलनी चाहिए 

द उसोज़, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ
द उसोज़, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को हाल ही में उनके भाइयों द उसोज़ (The Usos) ने धोखा देते हुए द ब्लडलाइन (The Bloodline) को छोड़ दिया। अब मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के लिए रोमन रेंस & सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) vs द उसोज़ के टैग टीम मैच का ऐलान कर दिया गया है। फैंस इस मैच के लिए काफी उत्साहित लग रहे हैं।

सभी यह जानना चाहते हैं कि इस 'द ब्लडलाइन' सिविल वार टैग टीम मैच में इन दोनों में से किस टीम की जीत होने वाली है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE Money in the Bank में द उसोज़ को रोमन रेंस & सोलो सिकोआ के खिलाफ जीत मिलनी चाहिए।

3- द उसोज़ WWE में टैग टीम के रूप में रोमन रेंस & सोलो सिकोआ से बेहतर हैं

द उसोज़ WWE इतिहास के सबसे बेहतरीन टैग टीम्स की लिस्ट में पहले ही जगह बना चुके हैं। यही नहीं, द उसोज़ अपने करियर के दौरान कई बड़ी टीम्स को हरा चुके हैं। इस टीम ने कुछ महीने पहले तक टैग टीम चैंपियंस के रूप में रोस्टर पर अपना दबदबा बना रखा था और फैंस को भी उसोज़ का चैंपियंस के रूप में रन काफी पसंद आया था।

वहीं, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने टैग टीम के रूप में अभी तक केवल एक मैच लड़ा है। यही कारण है कि रोमन रेंस & सोलो सिकोआ के बीच द उसोज़ की तरह इन-रिंग केमिस्ट्री नहीं है। इस वजह से द उसोज़ को Money in the Bank में बेहतर टीम के रूप में पेश करते हुए उन्हें रोमन रेंस & सोलो सिकोआ के खिलाफ जीत के लिए बुक करना चाहिए।

2- WWE Money in the Bank 2023 में द उसोज़ को जीत देकर वर्ल्ड टाइटल्स का हकदार बनाने के लिए

द उसोज़ के इस वक्त रोमन रेंस का दुश्मन बनने की वजह से इन दोनों सुपरस्टार्स को ट्राइबल चीफ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच मिलने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। देखा जाए तो रोमन रेंस को अलग-अलग मैचों में जे & जिमी उसो के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करते हुए देखना शानदार पल होगा। हालांकि, अगर इन दोनों भाइयों को वर्ल्ड टाइटल मैच मिलना है तो इस बड़े मुकाबले से पहले उन्हें हार देना सही नहीं होगा।

इसके बजाए द उसोज़ को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के तगड़े चैलेंजर्स के रूप में बुक करना चाहिए। यही कारण है कि द उसोज़ को Money in the Bank 2023 में जीत के लिए बुक करना चाहिए। इस बड़ी जीत के जरिए द उसोज़ WWE में रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच पाने के हकदार बन जाएंगे।

1- WWE में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच दरार बढ़ाने के लिए

रोमन रेंस & सोलो सिकोआ को Night of Champions में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के खिलाफ टैग टीम मैच में हार मिली थी। अगर रोमन रेंस & सोलो सिकोआ को Money in the Bank में एक बार फिर हार मिलती है तो संभव है कि ट्राइबल चीफ इस हार का जिम्मेदार सोलो सिकोआ को ठहरा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच दरार बढ़ सकती है।

देखा जाए तो द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का पूरी अंत होने के लिए सोलो सिकोआ का रोमन रेंस से अलग होना जरूरी है। जब सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस को धोखा देकर पूरी तरह द ब्लडलाइन का अंत करेंगे तो यह पिछले कुछ समय में हुए सबसे यादगार पलों में शुमार हो जाएगा। इस चीज़ के जरिए WWE में रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ के ड्रीम मैच की भी नींव पड़ सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now