WWE Smackdown में Roman Reigns ने नकली आंसू बहाकर भाई को भाई का दुश्मन बनाया, Solo Sikoa ने खून के रिश्ते को किया तार-तार

Pankaj
 WWE SmackDown के मेन इवेंट में आया मजा
WWE SmackDown के मेन इवेंट में आया मजा

Roman Reigns: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा। मेन इवेंट में द ब्लडलाइन (The Bloodline) में एक बार फिर घमासान देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन में एक बड़ी मिस्ट्री फिर पैदा हो गई है।

WWE Night of Champions में रोमन रेंस को जिमी उसो ने धोखा दे दिया था। इस हफ्ते मेन इवेंट में रेंस के सैगमेंट में द उसोज़ ने एंट्री की। रेंस ने जे उसो से जिमी को किक मारने के लिए कहा। उन्होंने जे पर बहुत दबाव बनाया लेकिन जे ने ऐसा कुछ नहीं किया।

जिमी उसो ने इसके बाद अपनी बात रखी और रोमन रेंस के ऊपर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रेंस कुछ दिनों से उनके साथ भाई की तरह बर्ताव नहीं कर रहे हैं। जिमी ने कहा कि जे उनके भाई है और सोलो सिकोआ भी। रेंस ने इसके बाद सिकोआ को माइक देते हुए कहा कि वो खुद बताएंगे। सिकोआ ने कहा वो रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करते हैं लेकिन उनके भाई द उसोज़ हैं। सिकोआ ने सभी को चौंकाते हुए उसोज़ का साथ दिया।

WWE Smackdown में Roman Reigns ने निकाले नकली आंसू

रोमन रेंस को गुस्सा आया लेकिन जिमी ने उनके मुंह पर मारकर धक्का दे दिया। जे उसो ने इसके बाद मामला संभाला। जिमी ने कहा कि एक बार फिर हम द ब्लडलाइन में रहकर साथ में काम कर सकते हैं। उन्होंने रेंस को भी अपना भाई माना और हाथ मिलाने के लिए कहा। रेंस ने फिर जिमी को गले लगाया और उनकी आंखों में थोड़ा आंसू भी थे। हालांकि रेंस के ये आंसू नकली थे और उन्होंने साथ में मिलकर काम करने के लिए मना कर दिया। इस बीच सिकोआ ने अपने सगे भाई जिमी उसो को समोअन स्पाइक मारकर फिर से सभी को चौंका दिया। वो रेंस की साइड आ गए।

रोमन रेंस इसके बाद रिंग से चले गए। वहीं रिंग में जे उसो ने जिमी को संभाला। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में अब और भी बवाल हो गया है। कुछ पता नहीं चल रहा है कि कौन किसकी साइड है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now