WWE Superstar ने Bray Wyatt के फैक्शन का हिस्सा होने की अफवाह पर दी प्रतिक्रिया, फैंस का बनाया मजाक

..
Extreme Rules 2022 में  ब्रे वायट ने WWE में वापसी की है
Extreme Rules 2022 में ब्रे वायट ने WWE में वापसी की है

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) की कंपनी में वापसी की चर्चा अभी तक हो रही है। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) प्रीमियम लाइव इवेंट में पूर्व WWE चैंपियन ने लगभग डेढ़ साल बाद चौंकाने वाली वापसी की थी। बता दें कि साल 2021 में वायट को बजट में कटौती के चलते WWE कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया गया था।

ब्रे वायट की वापसी जितनी चौंकाने वाली थी, उतना ही हैरान उनके Firefly Funhouse के किरदारों ने किया था। स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में वायट की एंट्री के दौरान Firefly Funhouse के कैरेक्टर्स एरीना में अलग-अलग जगह जीवित अवस्था में दिखाई दिए थे। यह साफ इशारा है कि वायट इस बार अकेले नहीं आए हैं।

कुछ खबरों के अनुसार वायट जल्द ही Firefly Funhouse के किरदारों के साथ 'Wyatt 6' फैक्शन बना सकते है। NXT स्टार ग्रेसन वॉलर ने हाल ही में ब्रे वायट के संभावित स्टेबल के साथ जुडने के बारे में टिप्पणी की है। अपने ही एक प्रोमो वीडियो में वॉलर, द फीन्ड के सिर वाले लालटेन के साथ दिखाई दिए हैं। कई फैंस Extreme Rules के बाद से यह अनुमान लगा रहे हैं कि ग्रेसन, पूर्व WWE चैंपियन के ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं।

ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो के बारे में वॉलर ने कहा कि वो बैकग्राउंड में द फीन्ड के सिर वाले लालटेन के जरिए सिर्फ फैंस को चिढ़ा रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने ईगल इमोजी भी पोस्ट किया था। उन्होंने बताया कि वो मजाक कर रहे थे और जो इंटरनेट पर दिखता है, वो सही नहीं होता। उन्होंने फैंस का मजाक बनाते हुए सभी को ट्रोल किया।

ब्रे वायट के 'Wyatt 6' फैक्शन के लिए WWE कुछ बड़ा प्लान कर रहा है

इस बात में कोई शक नहीं है कि ब्रे वायट की वापसी हाल ही में कंपनी को फिर से ज्वाइन करने वाले सुपरस्टार्स की तुलना में सबसे यादगार थी। Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र ने वायट के इस ग्रुप के लिए WWE के प्लांस के बारे में कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा,

"Wyatt 6 के मेंबर्स की पहचान के बारे में सभी तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है। बैकस्टेज कई लोगों के अनुसार कंपनी इस ग्रुप के लिए WrestleMania तक कुछ प्लान कर रही है।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now