• Sports News
  • WWE
  • WWE Super ShowDown
  • 3 बड़े मैच जो अगले महीने WWE Super ShowDown में हो सकते हैं

3 बड़े मैच जो अगले महीने WWE Super ShowDown में हो सकते हैं

अगले महीने सऊदी अरब में होने वाले शो को अब WWE सुपर शोडाउन नाम दिया गया है। WWE द्वारा आयोजित सऊदी अरब में यह तीसरा शो होगा, क्योंकि दो पिछले वर्ष हो चुके हैं। पहला था द ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल और दूसरा क्राउन ज्वेल।

Ad

सऊदी अरब में इवेंट्स की संख्या इसलिए बढ़ रही है क्योंकि WWE ने सऊदी अरब के खेल विभाग के साथ दस साल की डील साइन की है।

Ad

पिछले दो शोज़ की सफलता का श्रेय द अंडरटेकर, रोमन रेंस, गोल्डबर्ग, ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े सुपरस्टार्स को जाता है। जून 2019 के शो की बात करें तो अभी तक कुल तीन मैच सामने आए हैं। 50 मैन बैटल रॉयल से अलग द अंडरटेकर का सामना गोल्डबर्ग से होगा, साथ ही साथ ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन भी सालों बाद एक दूसरे के खिलाफ रिंग में उतरने वाले हैं।

Ad

अब सुपर शोडाउन के आयोजन में केवल तीन सप्ताह बाकी रह गए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे तीन बड़े मैच आपके सामने रख रहे हैं, जो सुपर शोडाउन में हो सकते हैं।

Ad

#3 रोमन रेंस बनाम शेन मैकमैहन

Ad

Ad

पिछले कुछ सप्ताह की स्थिति को देखा और परखा जाए तो रोमन रेंस और मैकमैहन परिवार के बीच दूरियाँ बढ़ रही हैं। इसकी शुरुआत तभी हो गई थी, जब सुपरस्टार शेक-अप में रोमन रेंस को स्मैकडाउन में शिफ्ट कर दिया गया और आते ही उन्होंने विंस मैकमैहन को सुपरमैन पंच जड़ा था।

Ad

उसके बाद विंस मैकमैहन के बेटे शेन मैकमैहन भी द बिग डॉग पर काफी बार हमला कर चुके हैं। मनी इन द बैंक में रोमन रेंस का सामना इलायस से और शेन मैकमैहन, द मिज के खिलाफ रिंग में उतरने वाले हैं। इसके तुरंत बाद यदि शेन मैकमैहन और रोमन का आमना सामना होता है, तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

#2 सैथ रॉलिंस बनाम ब्रॉक लैसनर

Ad

यह बात पहले ही साफ हो चुकी है कि ब्रॉक लैसनर सुपर शोडाउन में वापसी कर रहे हैं। द बीस्ट ने अपना आख़िरी WWE मैच रैसलमेनिया 35 में लड़ा था, जहां सैथ रॉलिंस ने उन्हें हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

लैसनर को अभी तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप रीमैच नहीं मिला है। इसलिए संभावनाएं अत्यधिक हैं कि वो सऊदी अरब में रॉलिंस को चैलेंज कर सकते हैं।

मौजूदा स्थिति की बात करें तो द आर्किटेक्ट को मनी इन द बैंक में एजे स्टाइल्स की चुनौती से पार पाना होगा। सैथ रॉलिंस पहली बार किसी पीपीवी में यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करने वाले हैं और उन्हें चैंपियन बने भी अधिक समय नहीं बीता है। इसलिए एजे स्टाइल्स के चैंपियन बनने के सपने पर पूर्ण रूप से पानी फिरता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: WWE मनी इन द बैंक से जुड़ी अफवाहें और बैटिंग ऑड्स

#1 केविन ओवेंस बनाम कोफ़ी किंग्सटन

Ad

मनी इन द बैंक में यह मैच पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुका है। कोफ़ी को केविन ओवेंस के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड करनी है। इस रविवार (भारत में सोमवार) चैंपियन कोई भी बने, लेकिन अगले महीने इसी मैच का दोबारा होना कोई चौंकाने वाली बात बिल्कुल प्रतीत नहीं हो रही है।

आपको याद दिला दें कि केविन ओवेंस ने द न्यू डे का सदस्य बन कोफ़ी किंग्सटन पर हमला किया था। ऐसा होना लाज़मी भी था क्योंकि डेनियल ब्रायन चोटिल थे और कंपनी के पास कोई बड़ा हील सुपरस्टार मौजूद नहीं था।

कोफ़ी को रैसलमेनिया 35 के बाद भी फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी कारण WWE भी नहीं चाहेगा कि वो इतनी जल्दी WWE चैंपियनशिप गंवाए। केविन ओवेंस के बारे में हम सभी वाकिफ हैं कि वो रिंग में क्या-क्या करने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें: WWE हॉल ऑफ फेमर ने बिग ई को बताया झूठा, मिला करारा जवाब

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda