• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 कारण क्यों सैथ रॉलिंस ने WrestleMania 35 के टाइटल मैच के लिए ब्रॉक लैसनर को चुना

5 कारण क्यों सैथ रॉलिंस ने WrestleMania 35 के टाइटल मैच के लिए ब्रॉक लैसनर को चुना

रॉयल रंबल पीपीवी में 30 मेंस रंबल मुकाबला जीतने के बाद सैथ रॉलिंस ने रैसलमेनिया 35 में अपनी जगह पक्की कर ली थी। इस हफ्ते हुए मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने रैसलमेनिया 35 में मुकाबले के लिए ब्रॉक लैसनर को चुना है।

Ad

फैंस को अब रैसलमेनिया 35 में यूनिवर्सल टाइटल के लिए सैथ रॉलिंस बनाम ब्रॉक लैसनर के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि कई फैंस के मन में ये सवाल भी उठ रहा होगा कि आखिर सैथ रॉलिंस ने रैसलमेनिया 35 में टाइटल के लिए लिए ब्रॉक लैसनर को ही क्यों चुना?

Ad

इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं सैथ रॉलिंस के रैसलमेनिया 35 में टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनने की 5 बड़ी वजहों पर।

Ad

अपने भाई (शील्ड ब्रदर) रोमन रेंस के लिए

Ad
Ad

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए कई बार मुकाबले हुए लेकिन हर बार रोमन रेंस को हार मिल रही थी। आखिरकार समरस्लैम में वह मौका आया जब रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल टाइटल जीता।

Ad

लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बीमारी के चलते रोमन रेंस को टाइटल छोड़ना पड़ा। जिसके बाद ब्रॉक लैसनर ने एक बार फिर टाइटल पर कब्ज़ा कर लिया। रंबल जीतने के बाद सैथ रॉलिंस के अच्छा मौका था कि वह लैसनर को यूनिवर्सल टाइटल के लिए चुनौती दे सकते थे। सैथ रॉलिंस के मन में कहीं ना कहीं ये बात चल रही होगी कि वह यूनिवर्सल टाइटल जीते जिससे उनके शील्ड के भाई रोमन रेंस को खुशी होगी।

Ad

Get WWE News in Hindi Here

Ad

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर का लंबा इतिहास है

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर का लंबा इतिहास है। सैथ रॉलिंस ने रैसलमेनिया 31 में मनी इन द बैंक कैश कर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके कुछ महीनों बाद सैथ रॉलिंस ने एक डरपोक हील के रूप में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मुकाबला किया था।

लैसनर के खिलाफ मुकाबले में सैथ रॉलिंस की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं थी और अंडरटेकर बनाम लैसनर की दुश्मनी शुरू हो जाने के बाद सैथ रॉलिंस साइड लाइन हो गए थे। ऐसे में इस बार सैथ रॉलिंस पिछली बार वाली गलती नहीं करना चाहेंगे।

ब्रॉक लैसनर सभी बेबीफेस सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं

Ad

आप मानें या ना मानें लेकिन ब्रॉक लैसनर WWE के ऐसे चैंपियन है जिन्हें जानबूझ कर टाइटल से दूर नहीं किया जा रहा है। पिछले एक साल में अगर आप देखें तो ब्रॉक लैसनर कंपनी के सभी बेबीफेस फिर चाहे वह फिन बैलर हो या ब्रॉन स्ट्रोमैन हो या फिर एजे स्टाइल्स, लैसनर सभी को मात दे चुके हैं।

ऐसे में रैसलमेनिया 35 के लिए ब्रॉक लैसनर के खिलाफ सैथ रॉलिंस ही ऐसे बेबीफेस बचे थे जिन्हें हाल के समय में हार का सामना नहीं करना पड़ा। WWE इस बात को अच्छी तरह से जानता है कि सैथ रॉलिंस इस समय फैन फेवरेट हैं और उनका रैसलमेनिया में लैसनर के खिलाफ मुकाबले में शामिल बिजनेस के नजरिए से सही होगा।

सैथ रॉलिंस पहले भी लैसनर के खिलाफ मुकाबले के लिए कह चुके हैं

Ad

10 दिसंबर 2018 को हुए मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने बैरन कॉर्बिन पर जमकर निशाना साधा। सैथ रॉलिंस ने बैरन कॉर्बिन खराब जनरल मैनेजर बताते हुए डरपोक बताया। इस दौरान सैथ रॉलिंस ने बैरन कॉर्बिन को यह भी याद दिलाया कि लैसनर ने आखिरी बार 2002 से मंडे नाइट में रैसलिंग की थी।

सैथ रॉलिंस ने इस प्रोमो के दौरान ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मुकाबले की इच्छा जताई थी। कई फैंस शायद इस चीज को भूल गए हैं। आप चाहे तो ऊपर दिए गए वीडियो में सैथ रॉलिंस का पूरा प्रोमो देख सकते हैं।

रॉ के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस की जोरदार हमला किया

मंडे नाइट रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के जोरदार लड़ाई देखने को मिली। ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस पर बुरी तरह से हमला किया जिसके बाद सैथ रॉलिंस ने रैसलमेनिया 35 के लिए ब्रॉक लैसनर को अपना चुना।

सैथ रॉलिंस के मन में इस हफ्ते लैसनर द्वारा किया गया अटैक जरूर ध्यान में होगा। रॉलिंस चाहेंगे कि रैसलमेनिया 35 में वह इसका बदला जरूर लें। फिलहाल फैंस अब रैसलमेनिया 35 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लेखक: प्रत्यय घोष, अनुवादक: अंकित कुमार

Ad
Edited by
Ankit Kumar
 
See more
More from Sportskeeda