• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw, 9 दिसंबर 2019: शो की अच्छी और बुरी बातें
बैकस्टेज में AOP के साथ सैथ रॉलिंस

WWE Raw, 9 दिसंबर 2019: शो की अच्छी और बुरी बातें

टीएलसी पीपीवी से पहले सबकी निगाह इस बार रॉ शो पर टिक गई थी। इस दौरान रॉ में फैंस को कई यादगार मोमेंट देखने को मिले। जहां सैथ रॉलिंस ने हील टर्न ले लिया है। वो अब AOP के साथ जुड़़ गए हैं। इसके अलावा लाना और रुसेव के बीच हुए सैगमेंट ने भी फैंस का ध्यान अपनी और खींचा। तो आइये जानते हैं इस बार रॉ की कुछ अच्छी और बुरी बातें।

Ad

#3 अच्छा: सैथ रॉलिंस का हील टर्न

Ad
बैकस्टेज में AOP के साथ केविन ओवेंस पर हमला करते सैथ रॉलिंस
Ad

सर्वाइवर सीरीज के बाद से ही सैथ रॉलिंस लगातार हील टर्न को लेकर हिंट दे रहे थे। जिसके बाद उन्होंने इस बार रॉ शो में हील टर्न ले लिया है। उन्होंने AOP की मदद से केविन ओवेंस पर बैकस्टेज में हमला कर दिया था। उनके इस हमले के बाद उन्होंने अपने हील टर्न को लेकर फैंस को ही दोषी बताया। सैथ रॉलिंस के इस हील टर्न के बाद अब वो एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज़ में नजर आ सकते हैं। उनके हील टर्न के बाद ही फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करने लगे थे।

Ad

ये भी पढ़े: 5 कारण क्यों फिन बैलर, टॉमैसो सिएम्पा और कीथ ली NXT चैंपियनशिप के लिए लड़ेंगे

Ad

इसके अलावा वो रॉ शो में सबसे बड़े हील की भूमिका में भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब उनके और केविन ओवेंस के फ्यूड को लेकर फैंस में काफी ज्यादा दिलचस्पी बढ़ गई हैं। ये दोनों ही स्टार्स रिंग में हमेशा से ही सॉलिड रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में फैंस को एक और क्लासिक फ्यूड देखने को मिल सकती है फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इन दोनों स्टार्स को आने वाले समय में बुक करता है।

Ad

#3 बुरा: बैकी लिंच का सैथ के हील टर्न से अंजान होना

Ad
Expand Tweet
Ad

रॉ में सैथ अब AOP के साथ जुड़ गए हैं। जिसके बाद उन्होंने बैकस्टेज से एक हील प्रोमो किया था। उनके इस प्रोमो के बाद बैकी लिंच रिंग में नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने सैथ के किरदार को लेकर किसी भी तरह का कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। ये सबको पता है कि ये दोनों स्टार्स इस समय एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। इसके बाद भी उन्होंने सैथ के हील टर्न को लेकर किसी भी तरह का कोई भी रिएक्शन नहीं दिया, जोकि काफी ज्यादा हैरानी भरा रहा।

#2 अच्छा: लिव मॉर्गन का मेकओवर

Expand Tweet
Ad

इसमें कोई भी शक नही है कि लिव मॉर्गन को अगर कंपनी अच्छे से बुक करती हैं तो वो एक बड़ी स्टार बन सकती हैं। वहीं इस बार शो में WWE ने उनके रिटर्न को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। वो अब एक और नए अवतार में नजर आएंगी। जिसके बाद अब फैंस की निगाह उनकी वापसी पर टिक गए हैं। ऐसे में ये देखना ख़ास रहेगा कि उनकी वापसी के बाद कंपनी उन्हें हील या फेस की तरह से बुक करती हैं।

#2 बुरा: लाना और रुसेव का सैगमेंट

Expand Tweet

लाना और रुसेव के सैगमेंट ऑनलाइन मीडिया पर इस समय पर काफी ज्यादा नंबर हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा शो पर ही अब फैंस इस स्टोरीलाइन को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिस वजह से इस बार भी सभी की निगाह उनके तलाक पर टिक गई थी। इस सैगमेंट के दौरान फैंस लगातार लाना को बू कर रहे थे, जबकि रुसेव ने अपना प्रोमो काफी अच्छे से किया था। हालांकि इसके बाद ये सैगमेंट कुछ ख़ास नहीं रहा।

#1 अच्छा/बुरा: एंड्राडे और हम्बर्टो के बीच मैच

Expand Tweet
Ad

रॉ में इस बार एंड्राडे और हम्बर्टो के बीच मैच देखने को मिला। इस मैच में दोनों ही स्टार्स ने एक बार फिर से साबित किया कि वो किसी भी दिन रिंग में जादू कर सकते हैं। ये दोनों ही स्टार्स आने वाले समय में WWE के बड़े स्टार्स बन सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी इस मैच की बुकिंग काफी ज्यादा हैरानी भरी रही। इस मैच में एंड्राडे ने गलती से अपनी साथी वेगा को गिरा दिया था। जिसका इसका फायदा हम्बर्टो ने उठाते हुए एंड्राडे को पिन किया था। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या WWE इन दोनों स्टार्स को फ्यूड में शामिल करता है या नहीं।

#3 बुरा: मोजो राउली और सैमी जेन को साथ में करना

Expand Tweet
Ad

रॉ में इस बार मोजो राउली और सैमी जेन के साथ नजर आए। उनका इस तरह से साथ में आना कई फैंस को काफी ज्यादा हैरान कर सकता है क्योंकि सैमी जेन इस समय नाकामुरा के साथ थे। इसके अलावा मोजो के साथ जुड़़ने से जेन को भी कुछ ख़ास फायदा नहीं होना है। वो लाइव टीवी पर लगातार आने वाले स्टार्स में से एक भी नहीं है। वहीं WWE अभी मोजो को किसी भी तरह से कोई भी पुश देने के मूड भी नहीं है।

खुद जेन के लिए मूव काफी हैरानी भरा है। वो इस समय कंपनी के बड़े स्टार्स में से एक हैं। लोग उन्हें रिंग में देखना पसंद करता है। वो हील और फेस दोनों तरह के किरदार आसानी से निभा सकते हैं। इसके बाद भी वो मैनेजर के रूप में नजर आ रहे हैं।

Expand Tweet
Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda