• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE न्यूज़: सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के इस हफ्ते Raw में ना होने का कारण सामने आया 
सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

WWE न्यूज़: सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के इस हफ्ते Raw में ना होने का कारण सामने आया 

रॉ के इस हफ्ते फैंस को धमाकेदार एक्शन देखने को मिला था। मगर वहीं फैंस को उस समय काफी ज्यादा निराशा हाथ लगी जब शो में यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस और रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच नजर नहीं आए। उनके शो में न होने को लेकर फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब उनके रॉ में न होने पर बड़ा खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों अभी भी छुट्टी पर ही हैं। इसी वजह से दोनों शो में नही थे। आप को बता दें कि हाल में ही दोनों ने अपने इंगेजमेंट की पुष्टि की है। ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 2 मशहूर सुपरस्टार्स के खिलाफ Raw टैग टीम चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे रॉलिंस और स्ट्रोमैन

गौरतलब है कि ये साल इन दोनों स्टार्स के लिए बेहद शानदार रहा है। सैथ ने इस साल ही रेसलमेनिया में लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा उन्होंने समरस्लैम में एक बार फिर से लैसनर को हराकर अपनी बेल्ट जीती थी। इस जीत के बाद वो WWE के उन चुनिंदा स्टार्स में शामिल हो गए थे, जिन्होंने लैसनर को दो बार हराया है। उनके साथी रोमन रेंस भी ये कारनामा अभी तक नहीं कर पाए हैं। सैथ का सामना आगामी पीपीवी में ब्रॉन स्ट्रोमैन से होगा। इस इवेंट में ये दोनों स्टार्स रॉ टैग टीम टाइटल्स भी डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे।

सैथ की पार्टनर बैकी के लिए भी ये साल बेहद यादगार रहा है। उन्होंने रेसलमेनिया में रोंडा राउजी और शार्लेट को हराकर रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda