भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से बुरी तरह हराया, CWG 2022 में बैडमिंटन टीम का शानदार प्रदर्शन 

Badminton - Commonwealth Games: Day 1
Badminton - Commonwealth Games: Day 1

Commonwealth Games 2022 में भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम ने शानदार शुरुआत की है। ग्रुप ए के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से बुरी तरह हराया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पुरुष एवं महिला सिंगल्स, पुरुष एवं महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में एकतरफा जीत हासिल की।

मिक्स्ड डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और बी.सुमीत रेड्डी की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफ़ान सईद भट्टी और ग़ज़ाला सिद्दीकी की जोड़ी को 21-9, 21-12 से हराया। पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत ने मुराद अली को 21-7, 21-12 से हराया।

महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु ने महूर शहज़ाद को 21-7, 21-6 से हराया। पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रनकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मुराद अली और मुहम्मद इरफ़ान सईद भट्टी की जोड़ी को 21-12, 21-9 से हराया। महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली की जोड़ी ने ग़ज़ाला सिद्दीकी और महूर शहज़ाद की जोड़ी को 21-4, 21-5 से मात दी।

ग्रुप ए में भारत के अगले दो मुकाबले 30 जुलाई को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। ग्रुप की टॉप 2 टीम नॉकआउट स्टेज (क्वार्टरफाइनल) के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। ग्रुप बी में आज मेजबान इंग्लैंड ने बारबाडोस को 5-0 और सिंगापुर ने मॉरिशस को 5-0 से हराया।

Quick Links

Edited by Prashant