Rio Olympics 2016, India, Badminton: क्वार्टरफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

पीवी सिन्धु ने यहाँ महिला बैडमिंटन सिंगल्स के प्री-क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपेइ की ताई ज़ू-यिंग को सीधे गेम्स में 21-13, 21-15 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है जहाँ उनका सामना वर्ल्ड नंबर 2 चीन की वैंग यिहान से होगा। साइना नेहवाल के पहले राउंड में बाहर होने के बाद भारत को महिला सिंगल्स में पीवी सिन्धु से अब पदक की उम्मीदें हैं। हालाँकि वैंग यिहान के खिलाफ उन्हें जीत हासिल कर बड़ा उलटफेर करना होगा। पीवी सिन्धु के अलावा भारत के किदम्बी श्रीकांत भी पुरुष सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे हैं जहाँ उनका सामना वर्ल्ड नंबर 3 चीन के लिन डैन से होगा। भारत की पीवी सिन्धु ने यहाँ चीनी ताइपेइ की ताई ज़ू यिंग को 21-13, 21-15 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है यहाँ सिन्धु के पास मैच पॉइंट और स्कोर दूसरे गेम में 20-15, ताई ज़ू ने तीन मैच पॉइंट बचाए यहाँ पर, 20-12 से स्कोर 20-15 तक पहुँचाया


यहाँ ताई ज़ू ने पॉइंट हासिल किया लेकिन सिन्धु ने वापसी करते हुए एक और पॉइंट हासिल किया, बढ़त अब 18-12 की


और यहाँ लगातार दो बार ताई ज़ू ने शटल को कोर्ट से बाहर मारा और अब बढ़त 17-11, मैच जीतने से चार पॉइंट दूर सिन्धु


दो और पॉइंट लिए ताई ज़ू ने और दबाव अब सिन्धु के ऊपर दबाव, बढ़त अब 15-11 की


ताई ज़ू ने यहाँ दो पॉइंट लेकर वापसी की कोशिश की और सिन्धु की बढ़त अब 15-9 की दूसरे गेम में


फिर से दो पॉइंट और दूसरे गेम में सिन्धु के पास 15-7 की बड़ी बढ़त


इंटरवल के बाद पहला पॉइंट ताई ज़ू का और सिन्धु ने फिर लगातार दो पॉइंट ले लिए, बढ़त अब 13-7 की


दूसरे गेम के इंटरवल के समय पीवी सिन्धु 11-6 से आगे और अब वो यहाँ से बढ़त को बरक़रार रखकर मैच पर कब्ज़ा करना चाहेंगी


सिन्धु ने यहाँ फिर से अपना दबदबा कातम करना शुरू किया और दूसरे गेम में अब बढ़त 9-6 की


ताई ज़ू की वापसी यहाँ और स्कोर अब 6-6


दूसरे गेम में 10 पॉइंट के बाद सिन्धु 6-4 से आगे


जबरदस्त जजमेंट सिन्धु का और ये शटल बाहर गई, बढ़त अब उनके पास दूसरे गेम में 6-3 की


ताई ज़ू ने 3-3 से गेम बराबर कर लिया था और उसके बाद सिन्धु ने फिर से 4-3 की बढ़त ले ली


पहले पांच पॉइंट में तीन पॉइंट सिन्धु और दो पॉइंट ताई ज़ू के नाम


दूसरे गेम में सिंधु ने 2-0 की शुरूआती बढ़त ले ली है


पीवी सिन्धु ने यहाँ पहला गेम 21-13 से जीत लिया है और अब वो मैच को दूसरे गेम में ही खत्म करना चाहेंगी

लगातार पांच पॉइंट लेकर सिन्धु के पास अब गेम पॉइंट


दो और पॉइंट लेकर सिन्धु ने बढ़त को 17-13 का कर दिया, पहला गेम जीतने की ओर बढ़ रही हैं सिन्धु


लगातार दो बार कोर्ट से बाहर मारा सिन्धु ने और बढ़त अब 15-13 की पहले गेम में


बॉडी स्मैश सिन्धु का और बढ़त को फिर से तीन पॉइंट का कर दिया, स्कोर 14-11


बहुत ही सुंदर स्मैश और आख़िरकार चार पॉइंट गंवाने के बाद सिन्धु ने पॉइंट हासिल किया, बढ़त अब 13-9 की


ताई ज़ू ने यहाँ लगातार तीन पॉइंट हासिल किया और सिन्धु की बढ़त अब 12-9 की


इंटरवल के बाद पहला पॉइंट सिन्धु के नाम और लम्बी रैली के बाद अब बढ़त 12-6 की


बहुत ही बढ़िया फॉर्म में सिन्धु और इंटरवल के समय पीवी सिन्धु ने 11-6 की बढ़त ले ली है, आखिरी पॉइंट क्रॉस कोर्ट से हासिल किया सिन्धु ने


जबरदस्त ड्रॉप शॉट्स सिन्धु के और अब उनके पास पहले गेम में 9-6 की बढ़त


5-5 की बराबरी के बाद सिन्धु ने लगातार दो पॉइंट लेकर 7-5 की बढ़त ले ली


ज़ू ने वापसी करते हुए लगातार दो पॉइंट लेकर 4-3 की बढ़त ले ली


शुरूआती 5 पॉइंट में पीवी सिंधु ने तीन और ज़ू ने दो पॉइंट हासिल किये


मैच शुरू हो चुका है और पहला अंक सिंधु के नाम रहा


नमस्कार स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा लाइव अपडेट में और आज महिला सिंगल्स बैडमिंटन के प्री-क्वार्टरफाइनल में भारत की पीवी सिंधु का सामना चीनी ताइपेइ की ज़ू यिंग ताई से है। आज का मैच जीतकर सिंधु क्वार्टरफाइनल में जगह बनाना चाहेंगी और साइना नेहवाल के बाहर होने के बाद उनेक ऊपर काफी बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। कुछ ही देर में मैच शुरू होने वाला है और हम आपके साथ बने रहेंगे पल-पल की खबरों को लेकर।