Rio Olympics 2016, India, Badminton: सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिन्धु

अपना पहला ओलंपिक्स खेल रही पीवी सिन्धु ने यहाँ बड़ा उलटफेर करते हुए चीन की वर्ल्ड नंबर 2 और पिछले ओलंपिक की रजत पफ्दक विजेता वांग यिहान को सीधे गेम्स में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहला गेम काफी रोमांचक हुआ था और यिहान ने उसमें इंटरवल के समय शुरूआती बढ़त ले ली थी, हालाँकि सिन्धु ने बेहतरीन वापसी करते हुए पहला गेम 22-20 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में सिन्धु ने ज्यादा बेहतर खेल दिखाया और इंटरवल के समय 11-8 की बढ़त ले ली थी और उसके बाद 18-13 के स्कोर के साथ मैच पर दबदबा बना लिया था, हालाँकि यिहान ने बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार 6 पॉइंट लेकर सिन्धु पर दबाव बनाया। यहाँ सिन्धु ने फिर लगातार तीन पॉइंट लेकर गेम और मैच दोनों अपने नाम किया। सेमीफाइनल में सिन्धु का सामना जापान की नोज़ुमी ओकुहारा से होगा। पीवी सिन्धु ने यहाँ चीन की वांग यिहान को सीधे गेम्स में 22-20, 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है यहाँ सिन्धु को मैच पॉइंट और वो दूसरे गेम में 20-19 से आगे


सिन्धु को यहाँ मिला पॉइंट और मुकाबला दूसरे गेम में 19-19 से बराबर


यहाँ अब वांग यिहान के पास 19-18 की बढ़त और अब सिन्धु दबाव में


वांग यिहान की शानदार वापसी और उन्होंने सिन्धु के पांच पॉइंट के बढ़त को खत्म किया, दूसरे गेम में स्कोर 18-18 से बराबर


ये लगातार चौथा पॉइंट वांग यिहान का और सिन्धु अब सिर्फ एक पॉइंट से आगे


लगातार तीन पॉइंट वांग यिहान के पास और स्कोर अब 18-16 से दूसरे गेम में सिन्धु के पक्ष में


सिन्धु अब 18-13 से आगे और वो जीत से तीन पॉइंट दूर


सिन्धु का एक और पॉइंट और बढ़त अब 17-13 की उनके पास दूसरे गेम में


एक पॉइंट देने के बाद फिर से सिन्धु को पॉइंट मिला और उनकी बढ़त अब दूसरे गेम में 16-13


15-12 की बढ़त अब सिन्धु के पास दूसरे गेम में और जीत से वो अब 6 पॉइंट दूर


एक पॉइंट देने के बाद सिन्धु ने एक पॉइंट हासिल किया, बढ़त अब 14-11 की दूसरे गेम में


बहुत ही बढ़िया फोरहैंड और सिन्धु अब दूसरे गेम में 13-10 से आग


बढ़िया रैली और यहाँ यिहान को एक और पॉइंट, इससे पहले सिन्धु ने एक पॉइंट हासिल किया था, बढ़त अब 12-10


इंटरवल के बाद वांग यिहान की वापसी की कोशिश और सिन्धु अब 11-9 से आगे


इंटरवल के समय दूसरे गेम में 11-8 की बढ़त सिन्धु के पास, अब उन्हें ये बढ़त बरक़रार रखनी होगी और यहाँ बेहतरीन स्मैश मारा था सिन्धु ने


लगातार दो पॉइंट हासिल किये यिहान ने और अब सिन्धु की बढ़त 9-6 दूसरे गेम में


एक पॉइंट गंवाने के बाद सिन्धु ने फिर से पॉइंट हासिल किया, बढ़त अब 9-4


एक और पॉइंट सिन्धु के नाम और अब बढ़त उनके पास पांच पॉइंट की, स्कोर दूसरे गेम में 8-3


दूसरे गेम में पहले 10 पॉइंट के बाद सिन्धु 7-3 की, वांग यिहान के ऊपर काफी दबाव


जबरदस्त प्रदर्शन जारी है सिन्धु का और अब बढ़त उनके पास 5-2 की


दूसरे गेम के पहले 5 पॉइंट के बाद सिन्धु के पास 3-2 की बढ़त


यिहान ने तुरंत वापसी की और स्कोर 1-1 दूसरे गेम में


दूसरे गेम में पहला गेम सिन्धु ने हासिल किया


पहला सेट पीवी सिन्धु ने यहाँ पहला गेम 22-20 से जीत लिया है और अब सेमीफाइनल में पहुँचने से वो एक गेम दूर

सिन्धु ने 21-20 की बढ़त ले ली और एक और गेम पॉइंट


यिहान ने लगातार दूसरा पॉइंट हासिल करके गेम को 20-20 के बराबरी पर ला दिया है, पहला गेम काफी रोमांचक मोड़ पर यहाँ


यहाँ यिहान को मिला पॉइंट और अब सिन्धु 20-19 से आगे


गेम पॉइंट सिन्धु के नाम अब और पहले गेम में वो अब 20-18 से आगे


सिन्धु ने 19-18 की बढ़त ले ली है और वांग यिहान के दोनों रिव्यु खत्म


बढ़िया रैली और यिहान ने गेम को फिर से बराबर कर दिया, स्कोर 18-18


बढ़त सिन्धु की 18-17 और अब पहला गेम अंत की ओर जा रहा है


लगातार दूसरा पॉइंट और फिर से पहला गेम 17-17 की बराबरी पर


15-17 से पिछड़ने के बाद सिन्धु ने यहाँ पॉइंट हासिल किया, काफी रोमांचक गेम


यिहान ने दो लगातार पॉइंट लेकर फिर से बढ़त ले ली है, सिन्धु 15-16 से पीछे


सिन्धु ने यहाँ पहले गेम में 15-14 की बढ़त ले ली है और ये काफी अहम


अगले दो पॉइंट दोनों खिलाड़ियों ने बांटे और स्कोर अब 14-14


पहले गेम में मुकाबला सिन्धु ने 13-13 की बरबरी पर ला दिया है


एक पॉइंट देने के बाद सिन्धु ने फिर से पॉइंट हासिल किया, स्कोर अब 13-12 यिहान के पक्ष में


जबरदस्त वापसी यहाँ सिन्धु की और पहले गेम में वो सिर्फ एक पॉइंट पीछे, 11-12 का स्कोर


बेहतरीन डीप फोरहैंड शॉट सिन्धु का और अब यिहान की बढ़त 12-9


इंटरवल के समय पहले गेम में वांग यिहान की बढ़त 11-8 , सिन्धु को यहाँ वापसी करने की जरूरत


दोनों खिलाड़ियों को एक-एक पॉइंट मिला और अब यिहान 8-7 से आगे


वांग का चैलेंज और ये असफल, सिन्धु को एक पॉइंट मिला, यिहान अब 7-6 से आगे


लगातार दो पॉइंट वांग यिहान को और फिर से बढ़त 7-5 की


फंसाया इस बार यिहान को और सिन्धु ने पहले गेम को 5-5 की बराबरी पर ला दिया है


एक खराब जजमेंट के बाद सिन्धु का बढ़िया जजमेंट, यिहान अभी भी 5-4 से आगे


बहुत ही बढ़िया फोरहैंड स्मैश और सिन्धु ने यहाँ पॉइंट हासिल किया, यिहान की बढ़त 4-3


पहले गेम के पहले पांच पॉइंट के बाद वांग यिहान 3-2 से आगे


लगातार तीन पॉइंट गंवाने के बाद सिन्धु को पहला पॉइंट, यिहान की बढ़त 3-1


मैच शुरू और काफी बढ़िया रैली के बाद पहले गेम का पहला पॉइंट यिहान के नाम


नमस्कार और स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा लाइव अपडेट में और रियो ओलंपिक्स के बैडमिंटन इवेंट में भारत की पीवी सिन्धु का सामना क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड नंबर 2, चीन की वांग यिहान से होगा। अगर आज सिन्धु अपना मैच जीत लेती हैं तो उन्हें सेमीफाइनल में प्रवेश मिला जाएगा और इसी के साथ रियो में भारत के पहले पदक की उम्मीद बढ़ जाएगी। हालाँकि आज का मैच सिन्धु के लिए काफी मुश्किल वाला है क्योंकि वांग यिहान काफी शानदार खिलाड़ी हैं। प्री-क्वार्टरफाइनल में सिन्धु ने चीनी ताइपेइ की ताई ज़ू-यिंग को सीधे गेमों में 21-13, 21-15 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। भारत की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के पहले ही राउंड में बाहर होने के कारण सिन्धु के ऊपर काफी दबाव आ गया है। वैसे वांग यिहान के खिलाफ सिन्धु का रिकॉर्ड उतना खराब नहीं रहा है और उनके खिलाफ दो जीत सिन्धु ने क्वार्टरफाइनल्स में ही हासिल की है। थोड़ी ही देर में ये मैच शुरू होने वाला और हम आपके लिए पल-पल की खबर लेकर हाज़िर रहेंगे। बने रहिये हमारे साथ इस महत्वपूर्ण मैच के लिए।

Edited by Staff Editor