उबर कप : सेमीफाइनल में चीन से हारी भारतीय महिलाएं, कांस्य मिला

IANS

उबर कप के सेमीफाइनल में चीन ने भारत को 3-0 से हरा दिया भारत को कांस्य से ही संतोष करना पड़ा है। साल 2014 में अपने मेजबानी में भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट के बीते संस्करण में भी कांस्य जीता था। उस समय उसे सेमीफाइनल में जापान से हार मिली थी। इस साल ग्रुप स्तर पर भी भारत को जापान के हाथों हार मिली थी। जापानी टीम भी इस साल सेमीफाइनल में पहुंची है। चीन 13 हार का चैम्पियन है। बीते संस्करण का खिताब चीनी महिलाओं ने ही जीता था। ग्रुप स्तर पर और क्वार्टर फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिलाएं चीन के सामने बेबस नजर आईं। पहले एकल मैच में भारत की शीर्ष वरीय खिलाड़ी सायना नेहवाल को ली जुईरेई 15-21, 21-12, 17-21 से हार गईं। इसके बाद पीवी सिंधु को शिजियान वांग को 21-13, 23-21 से हराया। महिला युगल मैच में भी भारत को ज्वाला गुट्टा और सिकी रेड्डी को क्विंग तियान और युनलेई झाओ ने 21-6, 21-6 से हराया। शेष दो मुकाबलों की जरूरत नहीं हुई। --आईएएनएस

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now