3 आक्रामक तरीके जिनका उपयोग करके BGMI में F/D रेश्यो को तेजी से बढ़ा पाएंगे 

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में प्रोफाइल का अनोखा फीचर मिलता है, जिसमें प्रदर्शन से लेकर खुद की महत्वपूर्ण जानकारी मौजूद होती है। सभी खिलाड़ी हर मैच में तगड़ा प्रदर्शन करके ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालना चाहते हैं और F/D रेश्यो को शानदार रूप देना चाहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 आक्रामक तरीके पर नजर डालने वाले हैं, जिनका उपयोग करके BGMI में F/D रेश्यो को बढ़ा सकते हैं।


3 आक्रामक तरीके जिनका उपयोग करके BGMI में F/D रेश्यो को तेजी से बढ़ा पाएंगे

1) आयटम्स का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को ढेरों आयटम्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें ग्रेनेड्स, स्मोक, मोलोटोव कॉकटेल और फ़्लैशबैग शामिल हैं। हालांकि, ग्रेनेड्स और मोलोटोव कॉकटेल सबसे फायदेमंद आयटम्स माने जाते हैं। इनका उपयोग करके अच्छे फिनिश निकाल सकते हैं। हालांकि, नए खिलाड़ी विरोधियों को देखकर अंधा पुश कर देते हैं, जोकि उनके लिए हानिकारक साबित होगा और उनका F/D रेश्यो को घट जाएगा। इस वजह से खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा आयटम्स का इस्तेमाल करके विरोधियों को फिनिश करना चाहिए, जिससे F/D रेश्यो तेजी से बढ़ेगा।


2) सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर ध्यान दें

youtube-cover

BGMI में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने के लिए खिलाड़ियों को सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर ध्यान देना होगा। बेहतरीन सेटिंग्स की मदद से लॉन्ग रेंज में आसानी से विरोधियों को सटीकता से डैमेज दे सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालकर F/D रेश्यो को बढ़ा सकते हैं। यहां पर आक्रामक सेंसिटिविटी सेटिंग्स दी गई है:

कैमरा सेंसिटिविटी

  • 3rd पर्सन (TPP) नो स्कोप: 136-144
  • 1st पर्सन (FPP) नो स्कोप: 101-110
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक, ऐम असिस्ट: 66-75
  • 2x स्कोप: 46-55
  • 3x स्कोप: 28-37
  • 4x स्कोप: 21-30
  • 6x स्कोप: 17-26
  • 8x स्कोप: 7-16

ADS सेंसिटिविटी

  • 3rd पर्सन नो स्कोप: 161-170
  • 1st पर्सन नो स्कोप: 121-130
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक, ऐम असिस्ट: 82-93
  • 2x स्कोप: 56-65
  • 3x स्कोप: 42-53
  • 4x स्कोप: 24-33
  • 6x स्कोप: 16-25
  • 8x स्कोप: 6-15

जायरोस्कोप सेंसिटिविटी

  • 3rd पर्सन नो स्कोप: 311-320
  • 1st पर्सन नो स्कोप: 311-320
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक: 236-245
  • 2x स्कोप: 216-225
  • 3x स्कोप: 127-136
  • 4x स्कोप: 93-102
  • 6x स्कोप: 46-55
  • 8x स्कोप: 30-39

ADS जायरोस्कोप सेंसिटिविटी

  • 3rd पर्सन नो स्कोप: 311-320
  • 1st पर्सन नो स्कोप: 311-320
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक: 236-245
  • 2x स्कोप: 216-225
  • 3x स्कोप: 127-136
  • 4x स्कोप: 93-102
  • 6x स्कोप: 46-55
  • 8x स्कोप: 30-39

3) विरोधियों को तकनीक और रणनीति के साथ फिनिश करें

youtube-cover

BGMI में विरोधियों को फिनिश करने के लिए खिलाड़ियों को अलग-अलग प्रकार की तकनीक और रणनीति का उपयोग करना चाहिए। हालांकि, शुरुआत में नए खिलाड़ी सीधे विरोधियों को फिनिश करने का निर्णय लेते हैं लेकिन ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इस वजह से खिलाड़ियों को रोटेशन, सुरक्षित जोन और चालाकी के साथ विरोधियों को फिनिश करना चाहिए। ऐसा करने पर तेजी से F/D रेश्यो बढ़ेगा।

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment