3 जबरदस्त तरीके जिनका उपयोग करके BGMI में 1v4 क्लच कर सकेंगे

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में सभी प्लेयर्स विरोधियों के सामने तगड़ा प्रदर्शन करना चाहते हैं। हालांकि, ऐसा करना आसान नहीं होता है, क्योंकि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग मोड में जाकर कमजोर चीजों पर काम करना पड़ता है। उसके बावजूद भी प्लेयर्स सही से गेम नहीं खेल पाते हैं। आप स्किल्स को सुधारने के लिए प्रसिद्ध कटेंट क्रिएटर्स को देख सकते हैं, जिसमें Jonathan, Mortal, Scout और Snax शामिल हैं। गेम के अंदर 1v4 क्लच करना आसान नहीं होता है। प्लेयर्स को हर एक कदम रणनीति के साथ रखना पड़ेगा। इस आर्टिकल में हम 3 तरीके बताने वाले हैं, जिनका उपयोग करके 1v4 क्लच कर पाएंगे।


3 जबरदस्त तरीके जिनका उपयोग करके BGMI में 1v4 क्लच कर सकेंगे

3) रोटेशन करके विरोधियों पर हमला करें

youtube-cover

BGMI में Erangel मैप सभी खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा खेला जाता है। इस मैप में खिलाड़ियों को ढेरों जगहों के विकल्प मिल जाते हैं। प्लेयर्स अपनी पसंद से जगह का चयन करके लैंड कर सकते हैं। साथ ही अच्छी लूट को प्राथमिकता दें। मैच में क्लच करने के लिए खिलाड़ियों को सीधे विरोधियों पर पुश नहीं करना चाहिए। अगर आपको दुश्मनों की लोकेशन दिखाई देती है, तो चतुराई के साथ में रोटेशन करके विरोधियों को नॉक करें और तुरंत फिनिश निकाल सकते हैं। ऐसे में दुश्मन की स्क्वाड दबाव में आकर गलत फैसला लेगी और आप आसानी से क्लच कर पाएंगे।


2) दुश्मनों को पुश करने दें

youtube-cover

BGMI में क्लच करने के लिए दूसरी सलाह खिलाड़ियों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। आपको दुश्मनों की स्क्वाड पर सीधे पुश नहीं करना चाहिए, क्योंकि वो TPP लेकर बैठे हुए रहते हैं। ऐसे सीधे पुश करने जाएंगे, तो वो आपको आसानी से फिनिश कर देंगे। इस अवस्था में आपको सही बिल्डिंग या कवर देखकर होल्ड करना होगा। विरोधियों के आने का इंतजार करें और जैसे ही आप पर दुश्मनों की स्क्वाड हमला बोलती है, तो आपको चालाकी के साथ विरोधियों को फिनिश करना होगा।


3) नॉक निकालने के बाद पुश कर सकते हैं

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को फेंकने वाले आयटम्स मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके विरोधियों को डैमेज दे सकते हैं। 1v4 क्लच करने के लिए ग्रेनेड्स और मोलोटोव कॉकटेल फायदेमंद आयटम माने जाते हैं। अगर दुश्मनों की स्क्वाड एक ही जगह होल्ड करके बैठी हुई हैं, तो आपको ग्रेनेड्स या मोलोटोव का उपयोग करके नॉक निकालने का प्रयास करना होगा। अगर दुश्मन नॉक होता है, तो आप सीधे पुश कर सकते हैं और आसानी से क्लच कर पाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now