BGMI में 3 तरीके जिनसे ज्यादा किल्स निकाले जा सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करके अन्य लोगों से ज्यादा किल्स निकालना चाहता है। नए खिलाड़ियों के लिए यह काम और ज्यादा मुश्किल रहता है। किल्स निकालना बहुत ज्यादा कठिन है और इसमें काफी ज्यादा मेहनत लगती है। ज्यादातर लोग बहुत किल्स निकालने की कोशिश में होते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे ज्यादा किल्स कर सकते हैं।


BGMI में 3 तरीके जिनसे ज्यादा किल्स निकाले जा सकते हैं

1) लैंडिंग के लिए सही जगह चुनें

youtube-cover

BGMI में अगर आपका लक्ष्य ज्यादा किल्स करना है, तो फिर हमेशा ही लैंडिंग के लिए ऐसी जगह चुनें जहां ज्यादा लोग लैंड करते हैं। ऐसी जगह पर उतरने के बाद आप गन्स उठाकर तुरंत फाइट्स में घुस सकते हैं और किल्स निकाल सकते हैं। शुरुआत में ज्यादा किल्स निकालने से मैच में अच्छा समय बिताया जा सकता है और अंत में कुछ अन्य किल्स निकालकर K/D रेश्यो बढ़ा सकते हैं।


2) गन्स पर हाथ जमाएं

youtube-cover

अच्छा प्रदर्शन करने और ज्यादा किल्स निकालने के लिए BGMI में गन्स पर हाथ जमाना चाहिए। आपको सिर्फ कुछ ही गन्स नहीं बल्कि हर एक गन पर हाथ आजमाना होगा। आप M416, SCAR-L, या DMR जैसे Mini 14 जैसी गन को उपयोग कर सकते हैं। क्लोज रेंज के लिए S12K और UMP45 अच्छा विकल्प रह सकती हैं। गन्स में अटैचमेंट लगाकर खेलने से दोगुना फायदा होता है।


3) पोजिशन बदलते रहें और फाइट्स का हिस्सा बनें

youtube-cover

शुरुआती फाइट्स जीतने के बाद कई लोग अधिक किल्स करने में सफल नहीं होते हैं। अगर आपका लक्ष्य सिर्फ किल्स करना है, तो लगातार पोजिशन बदलते रहें और उस जगह पर जाएं, जहां फाइट्स हो रही हैं। बीच में दखल देकर आप कुछ किल्स निकाल सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now