BGMI में 3 सबसे अच्छे तरीके जिनसे रैंक पुश किया जा सकता है

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में हर कोई रैंक बढ़ाना चाहता है। इस गेम में प्रतियोगिता बहुत रहती है और इसी कारण रैंक बढ़ाना आसान नहीं रहता है। कई तरीकों से आपको फायदा मिल सकता है और प्रदर्शन में जरूर थोड़ा सुधार तो आ ही सकता है। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रैंक पुश किया जा सकता है।


BGMI में 3 सबसे अच्छे तरीके जिनसे रैंक पुश किया जा सकता है

1) तालमेल बनाए रखें और एक-दूसरे की मदद करें

youtube-cover

BGMI में रैंक पुश करने के लिए टीमवर्क की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। आपको तालमेल बनाना है और इसके बाद आप अपनी टीम के साथ आसानी से पुश कर सकते हैं। स्क्वाड के साथ लगातार बातचीत करते रहें और वॉइस चैट का उपयोग करें। सभी को अपना-अपना किरदार दे दीजिए। इससे भी तालमेल में कमी नहीं आती है। दोस्तों की फाइट्स में मदद करते हैं। इससे आप लगातार स्क्वाड को खत्म करते हुए जीत के करीब पहुंचते जाएंगे।


2) हथियारों का चुनाव और रोटेशन का तरीका

youtube-cover

BGMI में रैंक पुश करने के लिए आपको लगातार सतर्क रहना होगा। हमेशा ही पैच नोट्स और अन्य बदलावों का ध्यान रखें। साथ ही हथियारों का सही चुनाव करना भी जरुरी है। ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर हथियारों द्वारा अभ्यास करें और कुछ विकल्पों पर अच्छे से हाथ जमाएं फाइट्स में मदद मिलती है।


3- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का लक्ष्य बनाएं

youtube-cover

BGMI में रैंक पुश करने के लिए लगातार अच्छा खेलना जरुरी है। अगर आपने रैंक पुश करने का मन बनाया है, तो फिर गेम को हर दिन खेलना चाहिए। इससे आपका मोमेंटम जारी रहता है। अगर लगातार खराब प्रदर्शन हो रहा है, तो फिर गेम से थोड़ी देर ब्रेक लें। इससे रैंक पुश करने में मदद मिलती है। साथ ही आपको मैचों में अपनी गलती को नोट करना है और अगली बार इन्हें करने से बचें। हर मैच में अंत तक सर्वाइव करने की कोशिश करें। यह कुछ तरीके काफी मदद करेंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके पर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now