3 जबरदस्त तरीके जिनसे BGMI में रिकोईल कंट्रोल किया जा सकता है

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और इसके लिए फाइट्स में हथियारों पर हाथ जमाना काफी बड़ी चीज़ है। इसके लिए रिकोईल को कंट्रोल करना जरुरी है लेकिन यह काम आसान नहीं है। कुछ चीज़ों पर ध्यान रखकर आपके प्रदर्शन में सुधार आ सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रिकोईल कंट्रोल किया जा सकता है।


3 जबरदस्त तरीके जिनसे BGMI में रिकोईल कंट्रोल किया जा सकता है

1- सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर ध्यान दें

youtube-cover

सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करने से बहुत फायदा होता है। इससे स्क्रीन की मूवमेंट पर फर्क पड़ता है और कुल मिलाकर निशाना लगाने में आसानी होती है। रिकोईल कंट्रोल पूरी तरह डिवाइस और सेंसिटिविटी पर निर्भर करता है। आपको ट्रेनिंग राउंड में जाकर अभ्यास करना चाहिए और थोड़े समय में आपको अपने लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी मिल जाएगी।


2) अटैचमेंट्स और रिकोईल मैनेजमेंट पर ध्यान दें

youtube-cover

रिकोईल कंट्रोल करने के लिए अटैचमेंट्स का अहम किरदार रहता है। इसके लिए फोरग्रिप्स और थंब ग्रिप अच्छा विकल्प रह सकती है। आप कम्पनसेटर द्वारा भी गन की स्थिरता को बढ़ा सकते हैं। इन सभी चीज़ों द्वारा आपको लंबे रन में बहुत फायदा होता है।


3) बर्स्ट फायरिंग या टैप शूटिंग का उपयोग करें

youtube-cover

BGMI में बर्स्ट फायरिंग का उपयोग करके आप रिकोईल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 2-3 बुलेट्स साथ में निकलती है और गन एक जगह पर टिकी हुई रहती है। इसी के साथ टैप शूटिंग द्वारा एक-एक बुलेट्स निकलती है और इससे भी एक्यूरेसी बनी रहती है। आप असॉल्ट राइफल्स को भी इस तरह से लॉन्ग रेंज में कम रिकोईल द्वारा उपयोग कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद BGMI में खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now