3 तरीके जिनसे BGMI के अनबैन के बाद तेजी से रैंक पुश की जा सकती है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Battlegrounds Mobile India (BGMI) थोड़े समय बाद अनबैन होने वाला है। Krafton की ओर से आधिकारिक तौर पर इसके बारे में अपडेट आ गया है। हर कोई इसी वजह से उत्साहित नज़र आ रहा है। आपको बता दें कि BGMI के आते ही प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी और हर कोई तेजी से आगे निकलना चाहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे BGMI की वापसी के बाद तेजी से रैंक बढ़ाई जा सकती है।


3 तरीके जिनसे BGMI के अनबैन के बाद तेजी से रैंक पुश की जा सकती है

3) अपनी रेगुलर टीम के साथ खेलें

youtube-cover

कई लोग गेम के वापस आने के बाद रैंक पुश करना शुरू कर देंगे। हालांकि, रैंडम लोगों के साथ खेलने से फायदा नहीं मिलेगा। अगर आपको तेजी से रैंक बढ़ानी है, तो अपनी टीम के साथ खेलें। सभी मिलकर रैंक बढ़ाने पर ध्यान देंगे, तो अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। साथ ही सभी को फायदा मिलेगा।


2) हथियारों पर हाथ जमाएं

youtube-cover

BGMI की गन फाइट्स सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आपको बेहतर प्रदर्शन करना है, तो फिर गन फाइट्स पर ध्यान देना सबसे अहम चीज़ होगी। ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर आपको अलग-अलग गन्स पर हाथ आजमाना चाहिए। बहुत समय बाद खेलने से हाथ सेट नहीं होगा और ऐसे में हर दिन थोड़े समय तक गन्स को लेकर अभ्यास कर सकते हैं।


1) अच्छा लैंडिंग स्पॉट ढूंढें

youtube-cover

BGMI में रैंक पुश करने के लिए लैंड करने की सबसे अहम रहती है। अगर आप गलत जगह लैंड कर गए, तो जरूर ही नुकसान होगा। हमेशा ही रैंक पुश करने के लिए सेफ जगह पर लैंड करें और सर्वाइव करने पर ध्यान दें। अंतिम ज़ोन में आप आक्रमक तरीके से खेल सकते हैं। यह रैंक बढ़ाने के लिए अच्छा तरीका रहेगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का तरीका अलग रह सकता है।)