BGMI में 3 तरीके जिनसे आप मैप के अंदर रोटेशन में सुधार कर सकते हैं

BGMI गेम को काफी पसंद किया जाता है  (Image via Krafton)
BGMI गेम को काफी पसंद किया जाता है (Image via Krafton)

BGMI में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर्स काफी ज्यादा मेहनत करते हैं। हालांकि, रोटेशन के मामले में गलती कर देते हैं और इसी वजह से उन्हें नॉक होना पड़ता है। हालांकि, कुछ चीज़ों का ध्यान रखकर आप प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे आप रोटेशन को बेहतर कर सकते हैं।


BGMI में 3 तरीके जिनसे आप मैप के अंदर रोटेशन में सुधार कर सकते हैं

1) फ्लाइट के हिसाब से लैंड करें

प्लेन से ही प्लानिंग कर लें (Image via Krafton)
प्लेन से ही प्लानिंग कर लें (Image via Krafton)

BGMI में हर बार फ्लाइट अलग जगह से जाती है और ऐसे में आपको इस चीज़ का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि आपको किस जगह पर लैंड करना है। आपको हमेशा ही ऐसी जगह पर लैंड करना चाहिए, जिससे अगले ज़ोन में जाना आसान हो जाएगा।


2) पहले सर्कल के अंदर चले जाएं

आपको सर्कल के अंदर पहले ही चले जाना चाहिए (Image via Krafton)
आपको सर्कल के अंदर पहले ही चले जाना चाहिए (Image via Krafton)

अगर आपको BGMI में बेहतर प्रदर्शन करते रहना है, तो फिर ज़ोन में रोटेशन को तेज करना होगा। अगला ज़ोन बनते ही आप उसमें शिफ्ट हो जाएं, उससे फायदा होगा। आपका समय बचेगा और फिर ज़ोन से आपको डैमेज भी नहीं होगा।


3) सर्कल के एंड पर हमेशा ही रहें

आपको हमेशा ही इस ट्रिक से फायदा होगा (Image via Krafton)
आपको हमेशा ही इस ट्रिक से फायदा होगा (Image via Krafton)

अगर आपको रोटेशन में फायदा उठाना और अंत तक जाना है, तो फिर जरूर ही ज़ोन के बीच में जाना रिस्क से भरा रह सकता है। आपको हमेशा ही ज़ोन के कोने पर रहना चाहिए और अगले ज़ोन में जाने के बाद वहां कोने पर रहना चाहिए। इससे आपको ज्यादा रिस्क नहीं लेना पड़ेगा और आप अंतिम ज़ोन में आसानी से पहुंच जाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment