BGMI में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करने के लिए 3 सबसे शानदार तरीके

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) को कई लोग खेलना पसंद करते हैं। इसमें हर कोई अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे निकलना चाहते हैं। इसके लिए कुछ चीज़ों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। इससे ज्यादा से ज्यादा जीत के चांस बढ़ जाते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे BGMI में आप ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकते हैं।


BGMI में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करने के लिए 3 सबसे शानदार तरीके

1) स्क्वाड के साथ ही खेलें

youtube-cover

स्क्वाड मैचों में खेलने के दौरान अगर आप रैंडम तरीके से खेलेंगे, तो आपको जरूर ही नुकसान होने वाला है। समय आने पर रैंडम खिलाड़ी बिल्कुल मदद नहीं करते हैं। अपनी टीम बनाएं और हमेशा साथ रहें। फाइट्स के दौरान साथ रहने से बचने और आगे बढ़ने के चांस बढ़ जाते हैं।


2) जोखिम कम उठाएं

जोखिम कम उठाएं (Image via Krafton)
जोखिम कम उठाएं (Image via Krafton)

गेम में आपको कम से कम जोखिम उठाकर खेलना चाहिए। यह तरीका आपको हमेशा ही जीत के करीब लेकर आएगा। नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए शुरुआत में रिस्क नहीं लेना चाहिए। अगर शुरुआत में फाइट्स होती हैं, तो आपको बचकर निकलना चाहिए। अंतिम 10 में आने के बाद आपकी टीम की जीत के चांस बढ़ जाएंगे।


3) यूटिलिटी आयटम्स का उपयोग करें

youtube-cover

BGMI में यूटिलिटी आयटम्स का उपयोग करने से बहुत हद तक फायदा उठाया जा सकता है। ग्रेनेड, स्मोक ग्रेनेड समेत अन्य आयटम्स का उपयोग आपको जरूर करना चाहिए। सेफ ज़ोन छोटा होते-होते आपके लिए यह आयटम्स बहुत महत्वपूर्ण बन जाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है। खेलने के तरीके में थोड़े बदलाव करके आपके प्रदर्शन में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। इसी कारण आपको इन तकनीकों को अपनाना होगा।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now