BGMI में 3 तरीके जिनसे आप ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकते हैं

BGMI में जीत दर्ज करना मुश्किल है  (Image via Krafton)
BGMI में जीत दर्ज करना मुश्किल है (Image via Krafton)

BGMI की वापसी के बाद से फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं। हर कोई अब अपनी स्किल्स को बेहतर करते हुए रैंक बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। इसी बीच कुछ प्लेयर्स ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की कोशिश में लगे हैं। हालांकि, वो कुछ बड़ी गलतियां कर देते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकते है।


BGMI में 3 तरीके जिनसे आप ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकते हैं

1) सेफ ज़ोन पर नज़र रखें

youtube-cover

हमेशा ही खिलाड़ियों को सेफ ज़ोन पर नज़र रखना चाहिए। दरअसल, जैसे ही ज़ोन बनें, आपको अंदर जाकर एक जगह पर कब्जा कर लेना चाहिए। इससे बहुत हद तक आपको फायदा होगा। अगर आप अंत में जाएंगे, तो फिर नॉक या एलिमिनेट होने के चांस बढ़ जाएंगे। सेफ ज़ोन में जाकर हमेशा जगह पर कब्जा करें।


2) हॉट ड्रॉप्स पर लैंड नहीं करें

youtube-cover

अगर आप ज्यादा से जायदा मैचों को जीतना चाहते हैं, तो अंत तक सर्वाइव करना जरुरी है। ऐसे में आपको खुद को बचाकर अंत तक चलना होगा। अगर आप हॉट ड्रॉप पर लैंड करेंगे, तो जल्दी नॉक हो जाएंगे। इसी वजह से आपको ऐसी जगह पर लैंड करना होगा, जहां कम विरोधी मौजूद हो। हमेशा ही ज्यादा मैच जीतने के लिए सेफ जगह पर लैंड करना सबसे जरुरी है।


3) अभ्यास करें

youtube-cover

फाइट्स के दौरान स्किल्स का सही तरह से प्रदर्शन करने से ही फायदा मिलता है। इसी वजह से आपको मैच में आने से पहले ट्रेनिंग ग्राउंड में समय बिताना चाहिए और अलग-अलग गन्स के साथ अभ्यास करना चाहिए। आप मैच के पहले थोड़ा समय अगर ट्रेनिंग ग्राउंड में बिता लेंगे, तो आपको मुख्य मैच में अच्छा मोमेंटम मिलेगा।

(नोट: मैच जीतने का तरीका सभी का अलग रह सकता है। इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुभव के अनुसार चीज़ बताई है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment