3 बड़े कारण क्यों BGMI में मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल करना चाहिए 

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को प्रभावित करने वाले फीचर्स मिल जाते हैं। एंड्रॉइड और iOS डिवाइस वाले खिलाड़ी गेम को डाउनलोड करके गेमिंग का अनुभव उठाते हुए आनंद ले सकते हैं। हालांकि, खिलाड़ियों को फेंकने वाले आयटम्स भी मिल जाते हैं, जिसमें ग्रेनेड, मोलोटोव कॉकटेल और स्मोक शामिल हैं। नए खिलाड़ी मोलोटोव का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारण बताने वाले हैं कि क्यों मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल करना चाहिए।


3 बड़े कारण क्यों BGMI में मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल करना चाहिए

3) दुश्मन का रास्ता ब्लॉक कर सकते हैं

youtube-cover

BGMI में मोलोटोव कॉकटेल सबसे फायदेमंद आयटम माना जाता है। इसका उपयोग करके विरोधियों का रास्ता ब्लॉक कर सकते हैं। अगर आपके ऊपर विरोधियों की स्क्वाड पुश करती हैं, तो उस अवस्था में आपको लगातार मोलोटोव कॉकटेल फेंकना होगा, जिससे दुश्मन आपके ऊपर हावी नहीं हो पाएंगे और उन्हें डैमेज पहुंच सकता है। फिर आप हेल्थ को बढ़ाकर आसानी से विरोधियों से फाइट ले पाएंगे।


2) विरोधियों को डैमेज देकर नॉक कर सकते हैं

youtube-cover

BGMI में विरोधियों को मोलोटोव कॉकटेल का उपयोग करके आसानी से डैमेज दे सकते हैं और उन्हें नॉक करके फिनिश निकाल सकते हैं। अगर किसी बिल्डिंग में विरोधियों की स्क्वाड होल्ड कर रही हैं, तो खिलाड़ी चारों तरफ से मोलोटोव कॉकटेल को फेंक सकते हैं और वो कन्फ्यूज होकर चिंतित हो जाएंगे। जैसे ही दुश्मन की स्क्वाड से कोई नॉक होता है, तो उनके ऊपर पुश करके फिनिश निकाल सकते हैं।


3) पुश करने से पहले मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल करें

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India में विरोधियों पर सीधे पुश करना हानिकारक माना जाता है। इस वजह से खिलाड़ियों को मोलोटोव कॉकटेल का उपयोग करके विरोधियों को डैमेज देकर क्षति पहुंचाना चहिए। उसके बाद में सीधे जाकर नॉक निकाल सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालकर F/D रेश्यो को बढ़ा सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को मोलोटोव आयटम का उपयोग करना चाहिए।

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment