3 बड़ी गलतियां जो BGMI में खिलाड़ियों को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) आसानी से भारत में खेला जाने वाला सबसे प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इसे कई लोग पसंद करते हैं। इस गेम में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत मुश्किल है और आपको लगातार स्किल्स दिखानी पड़ती है। इसी बीच कई बार खिलाड़ी गलतियां कर देते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि BGMI में आपको कौन-सी गलतियां करने से बचना चाहिए।


3 बड़ी गलतियां जो BGMI में खिलाड़ियों को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

1) ज़ोन को नज़रअंदाज करना

youtube-cover

सेफ ज़ोन को कई लोग नज़रअंदाज करते हैं। यह उनके नॉक होने का कारण भी बन जाता है। आपको यह गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। ज़ोन बनते ही आपको पहले रोटेशन के बारे में सोचना चाहिए। प्लानिंग बनाने के बाद सेफ जगह से मूव करें। अगर ज़ोन करीब आने के बाद आप आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, तो हेल्थ के मामले में काफी ज्यादा नुकसान होता है।


2) सोच-समझकर ड्राइविंग नहीं करना

youtube-cover

ड्राइविंग का उपयोग करके आप कई अन्य प्लेयर्स के मुकाबले आगे निकल सकते हैं। एक से दूसरी जगह पर जाना बहुत ज्यादा आसान है। इन सभी चीज़ों के बावजूद कई लोग बिना विरोधियों को स्पॉट किए बिना सीधा घुस जाते हैं। कई बार बिना सोचे-समझे विरोधियों के करीब जाना आपके नॉक होने का कारण बन सकता है।


3) फाइट के दौरान घुसने की कोशिश नहीं करें

youtube-cover

BGMI में आपको सर्वाइव करने पर ध्यान देना चाहिए। किल्स हासिल करने की तरह यह भी जरुरी है। कई लोग फाइट्स का हिस्सा नहीं होने के बावजूद बीच में घुस जाते हैं। उन लोगों को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। सोच-समझकर प्लानिंग के साथ ही फाइट्स का हिस्सा बनें। ऐसा करने से प्रदर्शन में काफी बड़ा सुधार आ जाएगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now