3 लोकप्रिय E-Sports प्लेयर्स जिनके गेमिंग सेंस द्वारा BGMI में शानदार ट्रिक सीखी जा सकती है 

BGMI के 3 लोकप्रिय E-Sports प्लेयर्स
BGMI के 3 लोकप्रिय E-Sports प्लेयर्स

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में E-Sports को गेमिंग ग्रोथ मिली है। गेम से प्रतिबंध हटने के बाद लगातार बड़े-बड़े टूर्नामेंट्स देखने को मिले हैं और नए खिलाड़ियों के चेहरे सामने आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 लोकप्रिय E-Sports प्लेयर्स को लेकर चर्चा करेंगे, जिनके गेमिंग सेंस द्वारा BGMI में शानदार ट्रिक सीख सकते हैं।


3 लोकप्रिय E-Sports प्लेयर्स जिनके गेमिंग सेंस द्वारा BGMI में शानदार ट्रिक सीखी जा सकती है

3) सुभम रंजन उर्फ 'NinjaJOD'

पिछले कुछ वर्ष से NinjaJOD ने BGMI के E-Sports टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाया है। उन्होंने आधिकारिक रूप से कुल मिलाकर 5 बार MVP टाइटल अपने नाम किया है। वो TSM का हिस्सा हैं, जिन्होंने BGIS 2021 में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल का नाम Gods NiNJA है, जिस पर 2 लाख 50 हजार सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं और उन्होंने 488 वीडियोस अपलोड किए हैं। उनके चैनल पर लाइवस्ट्रीम, हाइलाइट्स वीडियोस और शॉर्ट्स को देखकर गेमिंग सेंस में काफी सुधार ला सकते हैं।


2) हर्ष पौडवाल उर्फ 'Goblin'

Goblin ने 2022 में Team SouL की ओर से E-Sports टूर्नामेंट में तगड़ा प्रदर्शन किया था और तब से उनका नाम गूंजता आया है। टीम iNSANE के साथ गेमिंग स्किल्स दिखाने के बाद Goblin को टीम SouL में शामिल कर लिया गया था और Skyesports 2022 के फाइनल में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। हाल ही में BMPS फाइनल 2023 में प्रभावित करने वाला प्रदर्शन किया था। वो उनके यूट्यूब चैनल पर BGMI के बढ़िया वीडियोस अपलोड करते रहते हैं, जिन्हें देखकर ट्रिक सीख सकते हैं।


1) जोनाथन अमराल

BGMI में जोनाथन अमराल को हैकर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने GodLike Esports की ओर से 2022 में तगड़ा प्रदर्शन किया था। उन्हें BGIS 2022 टूर्नामेंट में कुल 6 अवॉर्ड मिले थे। हालांकि, पिछले कुछ टूर्नामेंट्स से उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है लेकिन वो बहुत जल्द वापसी करेंगे। Jonathan Gaming के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 5.62 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं और उन्होंने 426 वीडियोस अपलोड किए हैं। प्लेयर्स चैनल पर जाकर लाइवस्ट्रीम, वीडियोस और शॉर्ट्स को देखकर गेमिंग सेंस में सुधार ला सकते हैं। साथ ही ट्रिक्स को सीख सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now