BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों के द्वारा Erangel मैप सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें सर्वाइव करना आसान नहीं होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 प्रसिद्ध जगहों को लेकर बात करेंगे, जहां लैंड करके सर्वाइवल टाइम को बढ़ा सकते हैं।
3 प्रसिद्ध जगहें जहां लैंड करके BGMI के Erangel मैप में आसानी से सर्वाइव कर सकते हैं
1) Water Town (Erangel)
![Water Town (Erangel) (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/31621-16272798410076-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/31621-16272798410076-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/31621-16272798410076-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/31621-16272798410076-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/31621-16272798410076-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/31621-16272798410076-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/31621-16272798410076-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/31621-16272798410076-800.jpg 1920w)
BGMI की इस लिस्ट में पहले स्थान पर Water Town का नाम दर्ज है, जो Erangel मैप के अंदर Rozhok के पास में मौजूद है। यह लैंड करने के लिए सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है, क्योंकि यहां बहुत कम दुश्मन आते हैं, जिससे सर्वाइव करने में आसानी होती है। आपको लूट के मामले में बढ़िया मात्रा में सामग्री मिल जाएगी, जिसका उपयोग करके सर्वाइव कर पाएंगे। इस जगह के पास टावर भी मिल जाता है, जिसकी मदद से Rozhok और School में स्थित विरोधियों को फिनिश कर सकते हैं।
2) Quarry (Erangel)
Battlegrounds Mobile India में दूसरे नंबर पर Quarry का नाम दर्ज है। इस जगह लैंड करके सर्वाइवल टाइम को बढ़ा सकते हैं। साथ ही लूट के मामले में खिलाड़ियों को अच्छी सामग्री मिल जाएगी, जिसका उपयोग करके विरोधियों को आसानी से फिनिश कर पाएंगे। हालांकि, यह जगह खिलाड़ियों को पश्चिम तट पर देखने को मिल जाएगी। जोन के कोनों का उपयोग करके आगे बढ़ते रहना होगा, नहीं तो आप अंतिम तक सर्वाइव करने में असमर्थ रहेंगे।
3) Stalbe (Erangel)
![Stalbe (Erangel) (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e06d2-16251158188249-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e06d2-16251158188249-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e06d2-16251158188249-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e06d2-16251158188249-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e06d2-16251158188249-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e06d2-16251158188249-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e06d2-16251158188249-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e06d2-16251158188249-800.jpg 1920w)
BGMI में खिलाड़ियों को तीसरे नंबर पर Stalber का नाम मिल जाता है, जो Kameshki के पास स्थित है। इस जगह खिलाड़ियों को कई इमारतें और टूटी दीवारें देखने को मिल जाएगी। इन सभी की मदद से विरोधियों को कन्फ्यूज भी कर सकते हैं और बढ़िया मात्रा में लूट को प्राप्त कर सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में प्रसिद्ध जगहों को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)