BGMI के 3 प्रसिद्ध मैप्स जहां रैंक पुश कर सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को दिलचस्प फीचर्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिनका लुफ्त लेने के लिए गेम को खेल सकते हैं। यह बैटल रॉयल गेम रैंक सिस्टम पर आधारित है, जिसमें प्लेयर्स रैंक पुश करके उच्च टियर पर जा सकते हैं। हालांकि, रैंक पुश करने के लिए खिलाड़ियों को कई मैप्स मिल जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 प्रसिद्ध मैप्स के बारे में बताएंगे, जिनका उपयोग करके रैंक पुश कर सकते हैं।


BGMI के 3 प्रसिद्ध मैप्स जिनका उपयोग करके रैंक पुश कर सकते हैं

3) Miramar

youtube-cover

BGMI के प्रसिद्ध मैप्स लो लिस्ट में Miramar तीसरे स्थान पर मौजूद है। इसका उपयोग करके तेजी से रैंक पुश कर सकते हैं और नए सीजन के रिवॉर्ड्स को मुफ्त में क्लेम कर सकते हैं। इस मैप में खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा व्हीकल्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके ऊंचाई वाली जगहों पर जाकर विरोधियों को फिनिश कर सकते हैं। इस मैप का आकार 8x8 किलोमीटर का है। इसमें कुल 100 प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं।


2) Livik

youtube-cover

इस बैटल रॉयल गेम में दूसरे स्थान पर Livik मैप का नाम मौजूद है। इसका उपयोग करके धीरे से रैंक पुश कर सकते हैं, क्योंकि इस मैप में कुल 50 प्लेयर्स ही हिस्सा लेते हैं और चिकन डिनर निकालने पर कम रैंक पॉइंट्स मिलते हैं। अगर खिलाड़ियों को एक जगह से दूसरे जगह पर जाना है, तो व्हीकल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही 2.9 अपडेट में खिलाड़ियों को स्कीबोर्ड का खास आयटम मिलता है, जो पानी के बाहर भी चलता है। इस मैप का आकार 2x2 किलोमीटर का है।


1) Erangel

youtube-cover

BGMI में Erangel मैप सबसे प्रसिद्ध माना जाता है। इसमें खिलाड़ियों को ढेरों जगहों के विकल्प मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं। इस मैप की जगह खिलाड़ियों को ज्यादा कन्फ्यूज नहीं करती है, क्योंकि इस मैप में एक बार खेल लेते हैं, तो सामान्य तौर पर जगहों की खास चीजें याद रह जाती है, जो विरोधियों से फाइट्स लेने पर फायदा दिलाती है। इस मैप का आकार 8x8 किलोमीटर का है। इसमें कुल 100 प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now