3 अच्छे तरीके जिनका उपयोग करके BGMI में इवेंट मोड में जाकर Zombie को आसानी से फिनिश कर सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में 2.8 अपडेट जोड़ दिया गया है और सभी प्लेयर्स लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड करके नए फीचर्स का अनुभव उठाते हुए आनंद ले सकते हैं। इस अपडेट के फीचर्स खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। इसमें Zombie Edge मोड शामिल किया गया है, जो Erangel, Livik और Miramar मैप्स में देखने को मिल जाएंगे। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 अच्छे तरीके बताने वाले हैं, जिनका उपयोग करके इवेंट मोड में जाकर Zombie को आसानी से फिनिश कर पाएंगे।


3 अच्छे तरीके जिनका उपयोग करके BGMI में इवेंट मोड में जाकर Zombie को आसानी से फिनिश कर सकते हैं

1) ताकतवर गन्स का उपयोग करें

youtube-cover

BGMI में 2.8 अपडेट के अंदर खिलाड़ियों को नया Zombie Mode प्रदान किया गया है। आप इवेंट पर जाते हैं, तो Boss नाम का बड़ा ज़ॉम्बी देखने को मिलता है, जो Rage Berserker Spawn का काउंटडाउन समाप्त होने पर आता है। इसे फिनिश करने के लिए खिलाड़ियों को ताकतवर गन्स का उपयोग करना होगा। आपको DBS, M249 और M1014 की तरह शक्तिशाली गन्स का उपयोग करना होगा, जिससे ज़ॉम्बी जल्द फिनिश हो जाएगा और आपको लेवल 3 की ढेरों लूट मिलेगी।


2) ग्रेनेड और मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल करें

youtube-cover

BGMI में इवेंट पर ढेरों ग्रेनेड्स और मोलोटोव कॉकटेल के विकल्प मिल जाएंगे, जिनका उपयोग करके आसानी से ज़ॉम्बी को फिनिश कर सकते हैं। वर्तमान में इवेंट हॉट ड्रॉप लोकेशन बन चुका है, क्योंकि इस जगह विरोधियों की ढेरों स्क्वाड लैंड कर रही है। लैंड करने के तुरंत बाद रीस्पॉन कार्ड मिल जाएगा। अगर आप फिनिश हो जाते हैं, तो आपको दूसरा मौका भी मिलेगा। इवेंट पर ज़ॉम्बी को फिनिश करने के लिए ग्रेनेड्स और मोलोटोव बढ़िया विकल्प है, जिसका उपयोग करके ज़ॉम्बी को अच्छा खासा डैमेज दे पाएंगे।


3) ज़ॉम्बी के हेड पर निशाना लगाएं

youtube-cover

BGMI में ज़ॉम्बी को जल्द से जल्द फिनिश करने के लिए खिलाड़ियों को हेड पर निशाना लगाना होगा, क्योंकि यह बहुत ज्यादा ताकतवर ज़ॉम्बी है। अगर आप चतुराई से ज़ॉम्बी को फिनिश करने में असमर्थ रहते हैं, तो यह आपको आसानी से डैमेज देकर नॉक कर देगा। इस वजह से ज़ॉम्बी को डैमेज देकर खिलाड़ियों को कवर में जाना होगा और फिर से ज़ॉम्बी का ध्यान भटकाने के बाद में डैमेज देकर फिनिश करना होगा। इसके फिनिश होने पर खिलाड़ियों को ताकतवर लूट मिलेगी।

(नोट: इस आर्टिकल में ज़ॉम्बी को फिनिश करने को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment