3 आयटम्स जिनका उपयोग करके BGMI में आक्रामक तरीके से गेम खेल सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को ढेरों हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं। हालांकि, नए खिलाड़ियों के द्वारा थ्रो करने वाले आयटम्स नजरअंदाज किए जाते हैं लेकिन यह सबसे फायदेमंद माने जाते हैं। फेंकने वाले आयटम्स का उपयोग करके विरोधियों के सामने आक्रामक प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 आयटम्स पर नजर डालने वाले हैं, जिनका उपयोग करके BGMI में आक्रामक तरीके से गेम खेल सकते हैं।


3 आयटम्स जिनका उपयोग करके BGMI में आक्रामक तरीके से गेम खेल सकते हैं

1) ग्रेनेड्स

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India में खिलाड़ियों को ग्रेनेड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इस आयटम की मदद से विरोधियों को फिनिश कर सकते हैं। हालांकि, शुरुआत में सही जगह ग्रेनेड को फेंकना नामुमकिन माना जाता है। अगर खिलाड़ियों को सही जगह ग्रेनेड थ्रो करने हैं, तो ट्रेनिंग मोड में जाकर अभ्यास कर सकते हैं और दुश्मनों को आसानी से नॉक करके फिनिश कर सकते हैं।


2) मोलोटोव कॉकटेल

youtube-cover

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोलोटोव कॉकटेल का नाम दर्ज है। इसका उपयोग करके आसानी से दुश्मनों को जलाकर डैमेज दे सकते हैं। इस आयटम को फेंकने के लिए कोई समय नहीं चलता है। इस वजह से खिलाड़ियों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, इसे रणनीति और तकनीक के आधार पर फेंकना होगा।


3) फ्लैशबैग

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को फ्लैशबैग नाम से फायदेमंद आयटम मिल जाता है। यह मैदान पर विरोधियों को अंधा कर देता है, जिससे दुश्मन कुछ सेकेंड्स के लिए कन्फ्यूज हो जाते हैं। इस आयटम का उपयोग करने के लिए ट्रेनिंग मोड में जाकर अभ्यास कर सकते हैं और सही जगह थ्रो करके अधिकतम मात्रा में फिनिश निकाल सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में आक्रामक गेम खेलने को लेकर लेखक ने आयटम्स पर अपनी राय व्यक्त की है। इस मामले में सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now