BGMI में 3 आयटम्स जिनका उपयोग करके विरोधियों की हालत खराब कर सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) भारत का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर डाउनलोड करके आनंद ले सकते हैं। इस टाइटल में खिलाड़ियों को कॉस्मेटिक और रेयर आयटम्स मिल जाते हैं, जिसमें गन स्किन्स, एक्स सूट, ग्रेनेड, मोलोटोव कॉकटेल और स्मोक ग्रेनेड शामिल हैं। नए प्लेयर्स विरोधियों पर फेंकने वाले आयटम्स का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 आयटम्स को लेकर बात करेंगे, जिनका उपयोग करके विरोधियों की हालत खराब कर सकते हैं।


BGMI में 3 आयटम्स जिनका उपयोग करके विरोधियों की हालत खराब कर सकते हैं

3) स्मोक ग्रेनेड

youtube-cover

BGMI में स्मोक ग्रेनेड सबसे फायदेमंद आयटम माना जाता है। इस आयटम का उपयोग मैदान पर मैच खेलने के दौरान कर सकते हैं। अगर टीममेट्स विरोधियों के द्वारा नॉक हो जाता है, तो आप स्मोक का उपयोग करके आसानी से रिवाइव दे सकते हैं। विरोधियों की स्क्वाड बिल्डिंग में कैंपिंग कर रही है, तो उन पर स्मोक फेंक सकते हैं और आप सीधे पुश करके फिनिश निकाल सकते हैं। इस वजह से नए खिलाड़ियों को स्मोक का उपयोग करना चाहिए, जिससे प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा।


2) मोलोटोव कॉकटेल

youtube-cover

BGMI में मोलोटोव कॉकटेल विरोधियों की हालत खराब करने के लिए बढ़िया आयटम माना जाता है। आप दुश्मनों पर सीधे पुश करने से पहले मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आयटम की मदद से दुश्मनों को भारी मात्रा में डैमेज दे पाएंगे और अगर मोलोटोव कॉकटेल को सही जगह फेंकते हैं, तो विरोधियों की स्क्वाड में मौजूद प्लेयर्स आसानी से नॉक हो पाएंगे, आप आसानी से उन पर पुश कर सकते हैं और अच्छे किल निकाल सकते हैं। इस वजह से BGMI में मोलोटोव कॉकटेल फायदेमंद आयटम माना जाता है।


1) ग्रेनेड

youtube-cover

BGMI में ग्रेनेड जबरदस्त आयटम माना जाता है। इसका उपयोग करके आसानी से विरोधियों को नॉक कर सकते हैं। आपको ग्रेनेड फेंकने की स्किल्स पर काम करना होगा, तो ट्रेनिंग मोड में जाकर मूवमेंट स्पीड के साथ में ग्रेनेड को फेंकने का अभ्यास कर सकते हैं। इस आयटम की मदद से कैंपिंग करने वाले विरोधियों को आसानी से डैमेज दे सकते हैं और फिर तुरंत पुश करके अच्छे किल निकाल सकते हैं। ग्रेनेड का उपयोग करके विरोधियों की हालत खराब कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए खिलाड़ियों को सही टाइमिंग पर ध्यान देना होगा। इस आयटम को थ्रो करने के लिए 7 सेकेंड्स का समय मिलता है। आपको 3 सेकेंड्स से पहले ग्रेनेड को सही जगह फेंक देना चाहिए, तो दुश्मन आसानी से नॉक हो जाएगा।

(नोट: इस आर्टिकल में विरोधियों की हालत खराब करने को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment